चंडीगढ़ का रॉक गार्डन नहीं देखा तो क्या देखा, यहां की इन जगहों पर घूमने का बनाए प्लान

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। अगर बात करे यहां के पर्यटन की तो उसमें भी चंडीगढ़ पीछे नहीं हैं। चंडीगढ़ में घूमने के लिए बेहद सुंदर और आकर्षक जगहें मौजूद है जहां आप अपने परिवार, दोस्त और कपल के रूप में भी घूमने जा सकते है।
रॉक गार्डन
रॉक गार्डन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: भारत का नॉर्थ रीजन घूमने के लिए अगर आप प्लान बना रहे है। तो पंजाब के चंडीगढ़ को याद करना बिल्कुल न भूले। आप नॉर्थ जाए और चंडीगढ़ न जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। नॉर्थ की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले चंडीगढ़ की खूबसूरती में ऐसा क्या है और ऐसा क्यों कहा जा रहा है अगर आप यह सोच रहे है तो चलिए आपको वहां की खास जगहों के बारे में बताते है।

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। अगर बात करे यहां के पर्यटन की तो उसमें भी चंडीगढ़ पीछे नहीं हैं। चंडीगढ़ में घूमने के लिए बेहद सुंदर और आकर्षक जगहें मौजूद है जहां आप अपने परिवार, दोस्त और कपल के रूप में भी घूमने जा सकते है।

आसपास घूमने की जगह

यहां कि खूबसूरत जगहों को देखने सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने आते है। यहां आप पिंजौर, रॉक गार्डन, सुखना झील, चंडी मंदिर, सरकारी संग्रहालय और कला दीर्घा, बॉटनिकल गार्डन, छतबीर जू, रोज गार्डन, जैसी कई जगहों पर घूम सकते है।

रॉक गार्डन

रॉक गार्डन चंडीगढ़ का एक खास टूरिस्ट प्लेस है। अपने नाम के मुताबिक ये गार्डन रॉक्स से बना हुआ है। यह गार्डन नेचरल रॉक्स, और झील के बीच है जो इसे बेहद खूबसूरत बनाते है। इस गार्डन में कई ऐसी मूर्तियां हैं जो घर के बेकार समानों से बनी है। जैसे टूटी हुई चूड़ी, चीनी मिट्टी के बर्तन, तार, ऑटो पार्ट्स और ट्यूब लाइट जैसे कबाड़ से बनी हैं।

रॉक गार्डन
रॉक गार्डन (सौजन्य- सोशल मीडिया)

सुखना झील

सुखना झील रॉक गार्डन के नजदीक चंडीगढ़ के नॉर्थ रीजन में स्थित है। इसका लगभग 3 किलोमीटर लंबी और 1 किलोमीटर चौड़ी झील है। इसके आसपास का शांत वातावरण आपको फ्रेश महसूस कराता और दौड़ भाग से भरी जिंदगी में आपको सुकून के पल देता है। इस झील का आनंद लेने के लिए इसके तट पर खास रेल यात्रा भी है। जिससे आप इस झील को पूरा घूम सकते है। सर्दियों के मौसम में यहां विदेशी पक्षी क्रेन, सारस और साइबेरियन बत्तख भी आती है। यहां आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते है। साथ ही यहां सुखना झील की अलग-अलग समय की सुंदरता का फोटो कलेक्शन भी है।

चंडी मंदिर

चंडीगढ़ में मां दुर्गा का एक प्रसिद्ध चंडी मंदिर है जो दुर्गा माता को समर्पित है। इस मंदिर का दर्शन करने हर साल लाखों की तादात में श्रद्धालु यहां आते है। यह मंदिर हिमाचल की सीमा के नजदीक है। चंडीगढ़ घूमने जाए तो नेचर के बीच स्थित इस मंदिर के दर्शन जरूर करना चाहिए।

रोज गार्डन

जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन चण्डीगढ़ में स्थित है। ये एक वनस्पति से भरा गार्डन है, जो 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बना है। यहां आपको अलग-अलग प्रकार अलग-अलग रंग के गुलाब देखने मिलेंगे। इस रोजगार्डन में 1600 प्रजातियों के 50,000 गुलाब खिलते हैं।

रोज गार्डन
रोज गार्डन (सौजन्य- सोशल मीडिया)

कैसे पहुंचे

हवा मार्ग

चंडीगढ़ में एयरपोर्ट शहर के सेंटर से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

रेल मार्ग

चंडीगढ़ देश की राजधानी दिल्ली से रेल द्वारा जुड़ा हुआ है। जहां से आप ट्रेन कर सकते है। चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन शहर के सेंटर से सैक्‍टर 17 से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। जिसके बाद आप घूमने के लिए टैक्सी कर सकते है।

सड़क मार्ग

चण्डीगढ़ शहर सड़क मार्ग से हर ओर से जुड़ा है और बसें ट्रैवल के लिए विशेष रूप से उपलब्ध हैं। यहां से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली आदि जैसे विभिन्न राज्यों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com