Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल की पहाड़ियों में जाने का प्लान है, तो सोलांग वैली के साथ ये जगह जरूर जाएं

छुट्टियों में अगर ठंडी जगह घूमने का प्लान हो तो भारत का हिमाचल प्रदेश वन ऑफ द बेस्ट ऑप्शन है। अगर हिमाचल प्रदेश जा ही रहे है तो इन खास जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल भी मत भूलना। इन खास जगहों में शामिल है कसौल, छितकुल, सोलांग वैली, मैक्लोड़गंज और बीर-बीलिंग। इन जगहों पर घूमकर आप जरूर आनंदित महसूस करेंगे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 20, 2024 | 03:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 5

बीर-बिलिंग - बीर-बिलिंग ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत खास है। बीर-बिलिंग को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है। यहां देश से ज्यादा विदेशी पर्यटक नेचर के बीच पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने आते है।

2 / 5

छितकुल - छितकुल हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिसे में बसा एक छोटा-सा अनोखा गांव है। ये गांव अपने शांत वातानरण के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसकी खास बात यह भी है कि ये गांव भारत और चीन की सीमा के करीब बसा आखिरी गांव है। सर्दियों के दौरान ये गांव बर्फ से ढका होता है।

3 / 5

सोलांग वैली - मनाली का प्लान तो आपने बनाया ही होगा लेकिन सोलांग वैली भी अपनी लिस्ट में शामिल करना नहीं भूलना। सोलांग वैली मनाली और रोहतांग के बीच एक बहुत महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। सोलांग घाटी में यहां खास स्काइडाइविंग, पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी या मिनी-जीप में पहाड़ों के बीच घूमना है।

4 / 5

मैक्लोड़गंज - मैक्लोड़गंज कांगड़ा की एक प्रसिद्ध जगह है। बहुत से तिब्बती लोगों के यहां रहने से इसे छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। पहाड़ी जगह होने के साथ ही ये धार्मिक स्थल भी है। बौद्ध श्रद्धालुओं का यह मुख्य केंद्र है क्योंकि ये उनके 14वें दलाई लामा का निवास स्थान है।

5 / 5

कसौल - कसौल हिमाचल प्रदेश में स्थित एक जगह है जहां कि सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। पहाड़ियों के बीच बसा कसौली आपके टूर को खास बनाएगा। क्योंकि यहां का वातावरण आपके रोम रोम को आनंदित कर देगा।

Best places to visit in himachal pradesh solang valley should not be missed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2024 | 03:45 PM

Topics:  

  • Himachal Pradesh tour

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.