मानसून में घूमने की वो 5 शानदार जगह जहां की सुंदरता आंखों को देगी सुकून

मानसून कुछ लोगों का फेवरेट मौसम होता है जिसमें वह प्राकृतिक जगहों पर घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में भारत की कुछ बेहतरीन जगहों को आप बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे। यहां पर परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मानसून में घूमने की वो 5 शानदार जगह जहां की सुंदरता आंखों को देगी सुकून
मानसून में घूमने की बेहतरीन जगह
Updated on

मानसून एक ऐसा मौसम है जो प्रकृति को जीवंत बना देता है। इस समय यात्रा करने में रोमांच और सुकून का अनुभव होता है। बारिश के फुहारों के बीच हरी-भरी वादियों का नजारा बहुत शानदार लगता है। हर किसी का सपना होता है कि इस तरह की किसी जगह पर घूमने जाएं। ऐसे में भारत की कुछ खास जगहों को मानसून ट्रिप के लिए प्लान किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच बेहतरीन जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर मानसून में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।

लोनावाला, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में स्थित लोनावला मानसून की सबसे पसंद की जाने वाली जगह है। यहां पर चारों तरफ हरियाली, झरने और कोहरे की खूबसूरती दिखती है। यहां पर आप परिवार के साथ कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चेरापूंजी, मेघालय

मेघालय स्थित चेरापूंजी बारिश के समय घूमने की बेहतरीन जगह है। यहां पर लोग वाटरफॉल देखने के लिए आते हैं। बारसात और बादलों के बीच हरियाली से सजा यह शहर एक जादुई अहसास कराता है।

मुन्नार, केरल

केरल का यह हिल स्टेशन चाय के बागानों, बादलों से ढके पहाड़ और ठंडी हवाओं के लिए मशहूर है। मानसून में यहां की हरियाली देखने का मजा कुछ और है। यहां पर एराविकुलम नेशनल पार्क और मट्टुपेट्टी डैम देख सकते हैं।

वेलिंगटन, तमिलनाडु

ऊटी के पास स्थित वेलिंगटन बहुत शांत और भीड़ से दूर सुंदर जगह है। यहां की हरियाली, साफ हवा और पहाड़ के नजारे किसी फिल्मी सीन का नजारा लगते हैं। यह जगह परिवार और कपल्स के लिए बिल्कुल सही है।

कुर्ग, कर्नाटक

दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कुर्ग प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। बारिश के समय में यहां पर कॉफी बागान, झरने और पहाड़ रोमांटिक माहौल बनाते हैं। ऐसे में कपल्स के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी।

मानसून का असली मजा लेना चाहते हैं तो भीड़ से दूर किसी शांत जगह पर समय बिताएं। इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें और बारिश के मौसम का मजा लें। इस तरह की खूबसूरत जगहों को देखने से मन और दिमाग दोनों को सुकून मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com