Places Near Ganga River: गंगा के किनारे बसे हैं भारत के ये खूबसूरत शहर, अप्रैल में बनाएं घूमने का प्लान
भारत में सबसे पवित्र नदी गंगा को माना जाता है। यह हिमालय से निकलकर भारत के अलग-अलग राज्यों से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। इस नदी के किनारे भारत के कई प्रमुख शहरों का वास है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गंगा के किनारे बसे हैं भारत के ये खूबसूरत शहर, अप्रैल में बनाएं घूमने का प्लान
Tourist Places in India: भारत में सबसे पवित्र नदी गंगा को माना जाता है। यह हिमालय से निकलकर भारत के अलग-अलग राज्यों से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। इस नदी के किनारे भारत के कई प्रमुख शहरों का वास है। जिसकी खूबसूरती देखकर लोग अक्सर घूमने का प्लान करते हैं। गंगा नदी की कुल लंबाई करीब 25 सौ से भी ज्यादा है। रामगंगा, गोमती, गंडक, कोसी, तमसा, यमुना सोन आदि नदियां गंगा के साथ बहती हैं। अगर आप अप्रैल में प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो गंगा किनारे बसे इन शहरों को विजिट कर सकते हैं।
कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक विविधता के लिए जाना जाता है। यह उन शहरों में शामिल है जहां गंगा नदी बहती है। गंगा नदी को यहां हुगली नदी, गंगा या कटि गंगा भी कहा जाता है। यह मुर्शिदाबाद से निकलती है जहां से गंगा नदी दो भागों में विभाजित हो जाती है। अगर आप कोलकाता घूमने जा रहे हैं तो यहां पर कई शानदार जगह हैं। धार्मिक मंदिर, हिल स्टेशन और गार्डन घूमने की बेहतरीन जगह यहां पर आपको मिलेगी।
हरिद्वार
शांत और खूबसूरती की तलाश में अक्सर लोग हरिद्वार गंगा में डुबकी लगाने के लिए आते हैं। शाम के समय यहां पर बहुत ही मनमोहक दृश्य होता है। गंगा आरती देखने के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं। हरिद्वार को हरि की भूमि भी कहा जाता है। यह जगह अपने अंदर कई विशेषताओं को समेटे हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
‘कानून का सम्मान, जांच में करेंगे पूरा सहयोग’, पुलिस समन पर बोले विधायक हुमायूं कबीर; TMC पर लगाए आरोप
राम मंदिर के बाद अब काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल; लाइव गिनती की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
स्क्रॉलिंगहावड़ा ब्रिज से समरकंद के विशाल ‘नान’ तक… दुनिया की ये तस्वीरें देख रुक जाएगी आपकी स्क्रॉलिंग
बनारस
उत्तर प्रदेश का सबसे शानदार शहर बनारस गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। जहां की ऐतिहासिकता का वर्णन पुराणों में भी मिलता है। यह जगह हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र मानी जाती है। मंदिर और चर्चित घाट इस जगह को घूमने के लिए खास बनाते हैं। बनारस की गंगा आरती और घूमने की कई जगह लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान की जा सकती है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
देवप्रयाग
बद्रीनाथ से कुछ ही दूरी पर बसा यह शहर गंगा नदी के किनारे है। यहां पर भागीरथी और अलकनंदा नदी आपस में मिलती हैं। इस जगह की खूबसूरती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दोनों नदियों के संगम स्थल को दोस्तों या परिवार के साथ एक बार जरूर विजिट करें।
