-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Avoid Delhi Pollution Visit These Nearby Places During Weekend
दिल्ली की जहरीली हवा घोंट रही है दम? 3 घंटे दूर इन जगहों पर मिलेगी फ्रेश ऑक्सीजन
- Written By: प्रीति शर्मा
Delhi Near Places to Visit: दिल्ली में सर्दी आते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है लेकिन इस बार सारी हदें पार हो गई हैं। जहां व्यक्ति साफ हवा के लिए तरस रहा है। ऐसे में वीकेंड पर कुछ जगहों पर जा सकते हैं

दिल्ली के पास घूमने की जगह
Pollution Free Places: दिल्ली की हवा हर दिन और ज्यादा जहरीली होती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी सामने आ रही हैं। ऐसे में वीकेंड पर शहर से दूर कुछ समय शांत और हरे-भरे स्थानों पर जाकर बिताया जा सकता है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो यहां पर सिर्फ 3 या 4 घंटे की दूरी पर स्थित कुछ जगहों को चुन सकते हैं।
दिल्ली के बढ़ते वायु प्रदूषण से बचने के लिए वीकेंड पर पास की कुछ बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर प्रकृति की सुंदरता और मनोरंजन दोनों मिलेगा।
जयपुर
दिल्ली से करीब 3 घंटे की दूरी पर स्थित जयपुर पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां पर मौजूद ऐतिहासिक किले, संस्कृति और महलों की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है। सर्दियों के समय घूमने के लिए यह परफेक्ट जगह है जहां पर दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। यहां पर आप हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और स्थानीय बाजारों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
आगरा में नकली डेयरी कारोबार पर FSDA का बड़ा एक्शन; पनीर-दूध-घी की यूनिट पर छापा, भारी मात्रा में सामग्री नष्ट
ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटोग्राफरों में मारपीट; पर्यटक के सामने जमकर हुआ हंगामा, CISF ने संभाला मोर्चा
श्रीकृष्ण को पति मानने वाली महिला ने जलसमाधि का किया प्रयास, ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त करने की उठाई मांग
ऋषिकेश
उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत शहर ऋषिकेश बहुत ही शानदार जगह है जहां पर अक्सर लोग आना पसंद करते हैं। साफ हवा और सुंदर नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं। यहां पर वीकेंड पर ट्रिप बहुत ही मजेदार और यादगार रहेगी। यहां गंगा आरती, लक्ष्मण झूला और योग केंद्रों के अलावा एडवेंचर गतिविधियों जैसे रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- क्रिसमस पर गोवा नहीं गए तो मिस कर देंगे ये नजारे, बीच पार्टी से बाजारों में होती है जबरदस्त रौनक
आगरा
दिल्ली से आगरा लगभग 3 घंटे की दूरी पर बसा है जहां पर परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर वीकेंड का मजा जमकर ले सकते हैं। खास बात है कि दिल्ली से यह जगह ज्यादा दूर नहीं है इस वजह से यहां पर बजट में ट्रिप की जा सकती है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क दिल्ली से करीब 4 या 5 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां पर जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकता है। बाघ, हाथी और अलग-अलग जीवों को देखकर काफी मजा आएगा। परिवार के साथ आउटिंग के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी।
दिल्ली की हवा से परेशान हो गए हैं तो कुछ समय साफ हवा का आनंद लेने के लिए इन प्राकृतिक जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर वीकेंड की ट्रिप बजट में आसानी से की जा सकती है।
Avoid delhi pollution visit these nearby places during weekend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














