YouTube की झूठे वीडियो पर सख्त, फर्जी हेडलाइंस और थंबनेल पर लगेगी रोक
बड़ी संख्या में लोग न्यूज़ और करंट इवेंट्स की जानकारी के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। अब अगर कोई वीडियो ऐसा है, जिसमें शीर्षक और थंबनेल कुछ और दावा करते हैं लेकिन वीडियो में पूरी तरह से अलग जानकारी दी जाती है, तो
- Written By: सिमरन सिंह
Youtube अब Fake Video को Remove करने का फैसला कर चुका है। (सौ. AI)
नवभारत टेक डेस्क: YouTube ने झूठी जानकारी फैलाने वाले वीडियो के खिलाफ सख्ती से कदम उठाने का निर्णय लिया है। खासतौर पर भारत में, जहां बड़ी संख्या में लोग न्यूज़ और करंट इवेंट्स की जानकारी के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। अब अगर कोई वीडियो ऐसा है, जिसमें शीर्षक और थंबनेल कुछ और दावा करते हैं लेकिन वीडियो में पूरी तरह से अलग जानकारी दी जाती है, तो ऐसे वीडियो को तुरंत हटाया जाएगा।
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी वीडियो का शीर्षक है, “प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया!” और वीडियो में ऐसी कोई जानकारी नहीं है, तो इसे YouTube के नए नियमों के तहत हटा दिया जाएगा। इसी तरह, यदि किसी वीडियो का थंबनेल बड़ी खबर का संकेत देता है, लेकिन असल में वीडियो में कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं होती, तो वह भी कार्रवाई के दायरे में आएगा।
YouTube का मिशन: भरोसेमंद जानकारी
YouTube का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दर्शकों को सही और प्रामाणिक जानकारी मिले। फर्जी वीडियो न केवल लोगों का समय बर्बाद करते हैं, बल्कि YouTube की साख को भी नुकसान पहुंचाते हैं। बड़ी खबरों के समय, यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि लोग सही और सटीक जानकारी के लिए YouTube पर निर्भर होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं
370 की बिरयानी विवाद पर मल्लिका दुआ का फूटा गुस्सा, Pranit More को सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- यह कॉमेडी…
370 रुपये बिरयानी विवाद में बढ़ीं Pranit More की मुश्किलें, NCW के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
नए नियमों से क्रिएटर्स को मिलेगा संदेश
YouTube भारत में यह अभियान सख्ती से लागू करेगा। आने वाले महीनों में, नियमों का उल्लंघन करने वाले हाल ही में अपलोड किए गए वीडियो सबसे पहले हटाए जाएंगे। इसके बाद, क्रिएटर्स को जागरूक किया जाएगा कि सही वीडियो कैसे बनाए जाएं। साथ ही, उन्हें अपने पुराने वीडियो को भी चेक करने और सही करने की सलाह दी जाएगी।
YouTube के इस कदम का उद्देश्य लोगों को भ्रामक कंटेंट से बचाना और प्लेटफॉर्म पर भरोसे को बनाए रखना है। अब देखना यह होगा कि भारतीय क्रिएटर्स इन बदलावों को कितनी गंभीरता से लेते हैं।
