-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Youtube Changing Its Poilicy Regarding Violent Games And Casino Style Video From Next Month
YouTube ने कसे शिकंजा: अब गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग कंटेंट पर सख्त नियम लागू
- Written By: सिमरन सिंह
Digital Safety: YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग कंटेंट से जुड़े नियमों को और कड़ा करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि देश में तकनीक को बदलता देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

YouTube ने किया बड़ा फैसला। (सौ. Freepik)
YouTube Update Gambling Content: अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग कंटेंट से जुड़े नियमों को और कड़ा करने का फैसला किया है। Google के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने घोषणा की है कि 17 नवंबर से ऐसे वीडियो पर प्रतिबंध या एज लिमिट लगाई जाएगी, जो NFTs या डिजिटल गुड्स के ज़रिए गैंबलिंग को बढ़ावा देते हैं। वहीं, कैसिनो-स्टाइल और हिंसक गेमिंग वीडियो पर भी नए दिशा-निर्देश लागू होंगे। आइए जानते हैं, इन नए नियमों में क्या बदलाव आने वाले हैं।
YouTube का बयान
YouTube ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वह तेजी से बदल रही डिजिटल दुनिया के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने नियम अपडेट कर रही है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य है कि उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और जिम्मेदार अनुभव दिया जा सके। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि डिजिटल गुड्स और NFTs के ज़रिए गैंबलिंग के बढ़ते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। YouTube नहीं चाहती कि उसके प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई कंटेंट रहे जो अप्रत्यक्ष रूप से गैंबलिंग को प्रमोट करे।
क्या बदलेगा 17 नवंबर के बाद?
अब तक YouTube केवल उन वीडियोज़ को बैन करता था, जो दर्शकों को Google से अनसर्टिफाइड गैंबलिंग वेबसाइट्स पर भेजते थे। लेकिन 17 नवंबर से नियम और सख्त हो जाएंगे। अब ऐसे वीडियोज़ भी रेस्ट्रिक्ट या डिलीट किए जाएंगे, जो डिजिटल आइटम्स जैसे वीडियो गेम स्किन्स, कॉस्मेटिक्स या NFTs के माध्यम से गैंबलिंग को प्रमोट करते हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई क्रिएटर अपने वीडियो में इन-गेम एसेट्स का उपयोग करते हुए गैंबलिंग को दर्शाता या बढ़ावा देता है, तो उसका कंटेंट प्लेटफॉर्म से हटाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
नागपुर में लूडो किंग बना जुए का अड्डा, यशोधरानगर पुलिस का बड़ा एक्शन; 7 आरोपी गिरफ्तार
गत्ते, पुरानी बैटरी और धागों से बना दिया रोबोट, केरल के छात्र लेविन पॉलोज का कमाल देख हर कोई हैरान
ये भी पढ़े: 5 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी Nvidia, कभी बर्तन धोते थे CEO जेन्सेन हुआंग
कैसिनो और वाइलेंट गेमिंग कंटेंट पर बढ़ेगी सख्ती
गैंबलिंग कंटेंट के साथ-साथ YouTube अब कैसिनो-स्टाइल गेम्स और हिंसक वीडियो पर भी नियंत्रण कड़े कर रहा है। ऐसे वीडियो अब केवल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकेंगे। प्लेटफॉर्म ने कहा है कि वह ग्राफिक और हिंसक गेमिंग कंटेंट पर भी सख्ती बरतेगा। ऐसे वीडियो जिनमें मानव पात्रों के खिलाफ हिंसा या वाइलेंट एक्शन दिखाया गया है, उन पर भी एज रेस्ट्रिक्शन लगाई जा सकती है।
ध्यान देने वाली बात
YouTube के ये नए नियम डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ा बदलाव लेकर आए हैं। यह कदम प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित, जिम्मेदार और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Youtube changing its poilicy regarding violent games and casino style video from next month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Aug 09, 2026 | 10:44 PMदुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














