-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Your Upi Account Will Work Like A Credit Card These Are The Benefits
क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा आपका UPI खाता, इस तरह के होंगे फायदे
- Written By: विजय कुमार तिवारी
यूपीआई का उपयोग करने वालों को कई फायदे होने वाले हैं, जिसको लेकर यह जानकारी साझा की गयी है। बताया जा रहा है कि यह सुविधा शुरू होने के बाद आपका यूपीआई खाता क्रेडिट कार्ड की तरह काम करने लगेगा, जिसका लाभ आप उठा सकते हैं ।

कांसेप्ट फोटो
नई दिल्ली : लगभग नौ महीने पहले ही यूपीआई पर क्रेडिट लाइन के बारे में ऐलान किया गया था। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम जल्द ही यूपीआई इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए क्रेडिट लाइन सुविधा शुरू करने वाला है। इससे आपको कई फायदे होने वाले हैं, जिसको लेकर यह जानकारी साझा की गयी है।
बताया जा रहा है कि यह सुविधा शुरू होने के बाद आपका यूपीआई खाता क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा। इससे आपके खाते में पैसा न होने पर भी आराम से भुगतान किया जा सकेगा। दरअसल यूपीआई पर क्रेडिट लाइन और कुछ नहीं बल्कि बैंक खाते का उपयोग करने वाले ग्राहक के लिए यह पूर्व-स्वीकृत कर्ज जैसा है। यह बैंक खाता ग्राहकों के यूपीआई खातों से लिंक होता है।
सिबिल स्कोर के हिसाब से क्रेडिट लाइन
सम्बंधित ख़बरें
UPI पेमेंट के बाद अब नहीं दिखेगा आपका पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का बड़ा फैसला, 4 सितंबर से बदल जाएंगे नियम
चीनी सैनिक ने गाया शाहरुख खान की फिल्म का गाना, भारतीय जवान मुस्कुराकर सुनता रहा; बॉर्डर का Video वायरल
Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया
Nainital Horn Ban: नैनीताल माल रोड पर हॉर्न बजाने पर बैन, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम का कहना है कि हर ग्राहक को उसके सिबिल स्कोर के हिसाब से क्रेडिट लाइन मिलेगी। इस क्रेडिट का इस्तेमाल सिर्फ व्यापारी के पास किया जा सकेगा। हालांकि इसके एवज में बैंक निश्चित ब्याज भी वसूलेंगे। निगम ने कई निजी और सरकारी बैंकों से इस संबंध में वार्ता की है। अब तक आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, इंडियन बैंक और एक्सिस बैंक जुड़ने की सहमति दे चुके हैं।
ओवरड्राफ्ट सुविधा की तरह करेगा काम
इस सुविधा का फायदा ग्राहकों के साथ दुकानदारों को भी होगा। अभी क्रेडिट कार्ड से दो हजार से ऊपर का भुगतान करने पर दुकानदारों को करीब दो फीसदी का चार्ज देना पड़ता है। यूपीआई में क्रेडिट लाइन ‘मिलने के बाद इस तरह की’ फीस नहीं चुकानी यह होगी। अलग बात है कि क्रेडिट कार्ड में एक निश्चित अवधि तक आपको कोई ब्याज नहीं देना पड़ता लेकिन यूपीआई की क्रेडिट लाइन में आपको इस्तेमाल की गई राशि पर ब्याज देना पड़ेगा। यह एक तरह से ओवरड्राफ्ट सुविधा की तरह काम करेगा।
1.2 प्रतिशत इंटरचेंज का प्लान
हर लेनदेन पर व्यापारी क्रेडिट जारीकर्ता को कमीशन देता है, वह ही इंटरचेंज है। मर्चेंट डिस्काउंट रेट का का यह 90 प्रतिशत हिस्सा है। लेनदेन को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापारी बैंकों को यह शुल्क देते हैं। निगम जल्द ही यूपीआई क्रेडिट लाइन के लिए 1.2 फीसदी इंटरचेंज का ऐलान कर सकता है। इस संबंध में जल्द ही सर्कुलर भी जारी किये जाने की उम्मीद है। यूपीआई ऐप्स और से कमाई में हिस्से को लेकर बातचीत कर रही है। थर्ड पार्टी एप (टीपीएपी) जैसे पेटीएम, फोनपे, गूगल पे को हर ट्रांजेक्शन के लिए कमीशन दिया जा सकता है।
कतर में भी शुरू करने की तैयारी
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने कतर में क्यू आर कोड आधारित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भुगतान सेवा शुरू करने के लिए क्यूएनबी के साथ करार किया है। निगम ने कहा और अफ्रीका के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान क्यूएनबी के साथ यूपीआई भुगतान शुरू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी भारतीय पर्यटकों को खुदरा स्टोर, पर्यटक आकर्षण, हॉलीडे डेस्टीनेशन, शुल्क-मुक्त दुकानों और होटलों में अपनी पसंदीदा भुगतान विधि का उपयोग करने का विकल्प प्रदान करेगी।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Your upi account will work like a credit card these are the benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI पेमेंट के बाद अब नहीं दिखेगा आपका पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का बड़ा फैसला, 4 सितंबर से बदल जाएंगे नियम
Aug 01, 2026 | 07:22 PMचीनी सैनिक ने गाया शाहरुख खान की फिल्म का गाना, भारतीय जवान मुस्कुराकर सुनता रहा; बॉर्डर का Video वायरल
Aug 01, 2026 | 07:16 PMGen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया
Aug 01, 2026 | 07:13 PMNainital Horn Ban: नैनीताल माल रोड पर हॉर्न बजाने पर बैन, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना
Aug 01, 2026 | 07:06 PMSVIMS Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में स्टाफ नर्स के 236 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन, जानें सैलरी
Aug 01, 2026 | 07:03 PMप्रयागराज में SRN अस्पताल का होगा बड़ा विस्तार, प्रशासन ने 19 अधिकारियों को आवास खाली करने का दिया नोटिस
Aug 01, 2026 | 06:59 PMसिवान छात्र गोलीकांड की जांच के लिए बिहार पहुंची कांग्रेस की टीम, इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 01, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM










