सितंबर महीने में Xiaomi Mix Flip फोन होगा लॉन्च, वैश्विक स्तर पर किया कन्फर्म
Xiaomi का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल फोन जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। वहीं अब Xiaomi के संस्थापक और सीईओ ली जून ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर चीन के बाहर के बाजारों में हैंडसेट के प्रवेश की पुष्टि कर दी है। Xiaomi Mix Flip को जुलाई में Xiaomi Mix Fold 4 के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। Mix Flip में 4.01 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले है और यह Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर चलता है। इसमें 67W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,780mAh की बैटरी है। Xiaomi Mix Flip के Samsung और Motorola के समान फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को टक्कर देने की उम्मीद है।
- Written By: सिमरन सिंह
xiaomi mix flip (सौ. xiaomi)

X पर दी गई जानकारी
Xiaomi ने X के माध्यम से उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी ली जून ने घोषणा की कि Xiaomi Mix Flip को सितंबर में वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। सटीक लॉन्च तिथि अभी तक निर्दिष्ट नहीं की गई है, लेकिन संभवतः अगले सप्ताह Xiaomi 14T सीरीज लॉन्च इवेंट के दौरान रिलीज के बारे में अधिक जानकारी सामने ला सकता है।
Xiaomi Mix Flip को वैश्विक बाजारों में Galaxy Z Flip 6 और Motorola Razr 50 Ultra को चुनौती देने के लिए उतारा जा रहा है। यूरोप में इसकी कीमत BGN 2,600 जो कि भारत में लगभग 1,20,800 रुपये होने वाली बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
ये भी पढ़े: Xiaomi ने Apple को छोड़ा पीछे, सबसे ज्यादा बिक्री वाले फोन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनाई जगह
Xiaomi Mix Flip की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Mix Flip की कीमत चीन में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए CNY 5,999 जो भारत में लगभग 69,000 रुपये से शुरू है। वहीं 12GB + 512GB और 16GB + 1TB RAM और स्टोरेज की कीमत CNY 6,499 जो भारत में लगभग 74,800 रुपये और CNY 7,299 जो भारत में लगभग 84,000 रुपये है।
फोन की खासियत के बारे में बताएं तो Xiaomi Mix Flip Android 14 Xiaomi HyperOS के साथ आता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.86-इंच 1.5K AMOLED इनर स्क्रीन है। कवर डिस्प्ले 4.01-इंच 1.5K (1,392 x 1,280 पिक्सल) AMOLED पैनल है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर चलता है, जिसे 16GB तक LPPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ऑप्टिक्स के लिए, Xiaomi Mix Flip में Leica-समर्थित डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50MP का लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी सेंसर और 50MP का ओमनीविज़न OV60A40 सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का OV32B सेंसर है। आखिर में बता दें कि इसमें आपको 67W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,780mAh की बैटरी मिल जाएगी।