Vivo ने लॉन्च किया अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें क्या है इसकी खासियत और कीमत
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Twitter
नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) ने अपना नया और पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन (Foldable Smartphone) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo X Fold है, जिसे कंपनी ने चीन (China) में लॉन्च किया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कब उपलब्ध होगा। ऐसा माना जा रहा है कि Vivo X Fold की सीधी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold सीरीज के स्मार्टफोन से होगी। यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स (Features) से लैस है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Specifications
ViVo X Fold में 8 इंच की LTPO2 इंटरनल डिस्प्ले दी गई है। जबकि फोन में 6.53 इंच की एमलोड डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल डिस्पले सपोर्ट दिया गया है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo X Fold स्मार्टफोन 60 और 120 डिग्री पर ओपन किया जा सकता है। फोल्डेबल डिवाइस के हिंज को एयरक्राफ्ट-ग्रेड फिनिशिंग दी गई है। फोन को एमोलेड डिस्प्ले के साथ ही Zeiss पॉवर्ड कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है।
Camera And Battery
ViVo X Fold को 12GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें पावर बैकअप के लिए 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Vivo X Fold में Zeiss का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। वहीं फोन में 12-मेगापिक्सल का जूम सेंसर, 5x पेरिस्कोप सेंसर और 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
धूत ट्रांसमिशन का IPO खुला, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें लॉट साइज और निवेश की पूरी डिटेल
भोपाल में क्राइम ब्रांच बनकर लूट: ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर युवक से डेढ़ तोला सोने की चेन छीनी, चार गिरफ्तार
AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
Price
ViVo X Fold स्मार्टफोन को चीन में 1,415 डॉलर यानी करीब 1,07,640 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि Vivo X Fold स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।
