UPI यूज़र्स को फिर झेलनी पड़ी दिक्कत, Google Pay और Paytm पर ट्रांजैक्शन फेल
Paytm, Google Pay समेत कई ऐप्स पर पैसे भेजने और प्राप्त करने में यूज़र्स असफल रहे। यह पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार है जब UPI सेवाओं में इस तरह की रुकावट देखी गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
यूपीआई डाउन, फोटो - नवभारत आर्काइव
नवभारत टेक डेस्क: डिजिटल भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले UPI प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर यूज़र्स को ट्रांजैक्शन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। Paytm, Google Pay समेत कई ऐप्स पर पैसे भेजने और प्राप्त करने में यूज़र्स असफल रहे। यह पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार है जब UPI सेवाओं में इस तरह की रुकावट देखी गई है।
Downdetector के अनुसार शाम 7:30 बजे समस्या चरम पर थी
Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आउटेज शाम करीब 7:30 बजे सबसे ज़्यादा प्रभावी रहा। आंकड़ों के अनुसार, 52% यूज़र्स को फंड ट्रांसफर, 45% को पेमेंट और 3% को ऐप इस्तेमाल करने में समस्या आई। हालांकि, इस बार की आउटेज पहले जितनी व्यापक नहीं थी।
NPCI ने नहीं दी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), जो कि पूरे UPI सिस्टम को मैनेज करता है, ने समस्या के समय तक इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। जबकि पिछले आउटेज में NPCI ने कहा था, “आज वित्तीय वर्ष के अंत के कारण कुछ बैंकों में अस्थायी ट्रांजैक्शन फेल हो रहे हैं। UPI सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है और हम संबंधित बैंकों के साथ मिलकर समाधान कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
UPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
मुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सोशल मीडिया पर भड़के यूज़र्स
UPI सेवाओं के बार-बार ठप पड़ने से यूज़र्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। कई यूज़र्स ने ट्वीट्स और पोस्ट्स के ज़रिए अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया टेक टीम ने जब खुद ऐप को जांचा तो UPI सेवा सही तरीके से काम कर रही थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह आउटेज हर यूज़र को प्रभावित नहीं कर रही थी, लेकिन इसका असर व्यापक रूप से महसूस किया गया।
