फोन में हिंदी टाइप करना है बेहद आसान, Gboard समेत ये 5 ऐप्स आएंगे काम, ऐसे लिखें फर्राटेदार हिंदी

Hindi Typing Apps: आप हिंदी में टाइप करने करना चाहते है लेकिन पता नहीं कि ये कैसे करें। तो इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप अपने फोन में ही हिंदी टाइपिंग कर सकते है।
Typing in Hindi on your phone is incredibly easy 5 apps Gboard type Hindi fluently
फोन में हिंदी में टाइपिंग करने का आसान तरीका।Source. Gemini
Published on
Updated on

Smartphone Hindi Typing: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और चैट तक सीमित नहीं है। देखा जाता है कि पढ़ाई, ऑफिस के काम से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट और कंटेंट क्रिएशन तक हर जगह फोन पर टाइपिंग की जरूरत पड़ती है। अगर आपको हिंदी में टाइप करने में परेशानी होती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ आसान ऐप्स और फीचर्स की मदद से आप अंग्रेजी में टाइप करके हिंदी लिख सकते हैं यानी फोनेटिक टाइपिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Gboard सबसे आसान विकल्प

सबसे पहले आता है Gboard यानी Google Keyboard ज्यादातर Android और iPhone यूजर्स के लिए हिंदी टाइपिंग का आसान विकल्प है। वहीं इसमें भाषा सेटिंग में हिंदी चुनकर ABC → हिंदी विकल्प एक्टिव किया जा सकता है। इसके बाद अंग्रेजी अक्षरों में लिखने पर वह हिंदी में बदल जाते हैं। इसके अलावा Gboard में Voice Typing की सुविधा भी है। जिसमें माइक आइकॉन दबाकर आप बोल सकते हैं और फोन आपकी आवाज को टेक्स्ट में बदल देगा। वहीं लंबे मैसेज या आर्टिकल लिखने वालों के लिए यह फीचर काफी समय बचा सकता है।

हिंदी टाइपिंग के लिए 5 ऐप्स

  1. अगर आप दूसरे विकल्प भी तलाश रहे हैं तो इसमें Microsoft SwiftKey Keyboard तेज प्रेडिक्शन और आसान लेआउट के साथ हिंदी सपोर्ट देता है।

  2. Google Indic Keyboard भारतीय भाषाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें टाइपिंग के अलावा हैंडराइटिंग जैसे विकल्प भी देखने को मिलते हैं।

  3. वहीं Easy Hindi Typing Keyboard में आसान ट्रांसलिटरेशन के साथ इमोजी और स्टिकर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

  4. साथ ही Hindi Typing (Type in Hindi) भी हल्का और सरल विकल्प है जो ट्रांसलिटरेशन के जरिए हिंदी लिखने में मदद करता है।

Typing in Hindi on your phone is incredibly easy 5 apps Gboard type Hindi fluently
Instagram पर अब टैग पोस्ट को भी दिखा सकेंगे प्रोफाइल ग्रिड में, जानें कैसे करेगा नया फीचर काम

ऐसे और आसान होगी हिंदी टाइपिंग

वहीं अगर आप हिंदी में तेजी से लिखने के लिए Gboard में जाकर Settings > Languages > Hindi चुनें और ABC → हिंदी मोड एक्टिव करें। इसके बाद अंग्रेजी अक्षरों में लिखने पर हिंदी शब्द बनने लगेंगे। वहीं भाषा बदलने के लिए स्पेसबार को दबाकर रखने या ग्लोब आइकॉन पर टैप करने का विकल्प भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे अंग्रेजी और हिंदी के बीच तुरंत स्विच किया जा सकता है।

Voice Typing से बिना टाइप किए लिखें

इसके अलावा अगर आप लंबा हिंदी कंटेंट लिखते है तो Voice Typing सबसे आसान तरीका हो सकता है। इसमें कीबोर्ड पर माइक दबाकर साफ-साफ बोलें और फोन को आपका टेक्स्ट तैयार करने दें। लेकिन पब्लिश करने से पहले स्पेलिंग और विराम चिह्न जरूर चेक करें क्योंकि आवाज पहचानने में कभी-कभी गलतियां भी हो सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com