दो iPhone रखने वालों के लिए बड़ी खबर, एक ही नंबर से चलेंगे दोनों फोन, Apple ला रहा है ये धांसू फीचर

Apple iPhone Handoff: दो iPhone का इस्तेमाल करते हैं और दोनों में अलग-अलग नंबर इस्तेमाल करने की वजह से परेशान रहते हैं तो आने वाले समय में यह झंझट खत्म होने वाली है।
two iPhones both phones will run on the same number Apple feature srs13
Apple का नया iPhone Handoff फीचर।Source. gemini
Published on
Updated on

Single Number On Two iPhones: अगर भी दो iPhone का इस्तेमाल करते हैं और दोनों में अलग-अलग नंबर इस्तेमाल करने की वजह से परेशान रहते हैं तो आने वाले समय में यह झंझट खत्म होने वाली है। बता दें कि Apple कथित तौर पर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से एक ही मोबाइल नंबर को दो अलग-अलग iPhone पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको लेकर टेक रिपोर्ट्स केमें बताया जा रहा है कि यह सुविधा iOS 27 का हिस्सा हो सकती है। लेकिन Apple ने अभी तक इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

iOS 27 में मिलेगा iPhone Handoff फीचर?

MacRumors की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि Apple के डेवलपर टूल Xcode 27 के कोड में iPhone Handoff नाम के फीचर भी शामिल हो सकते हैं। वहीं रिपोर्ट बताती है कि इसके जरिए यूजर अपने प्राइमरी फोन नंबर को दो iPhone के बीच शेयर कर सकेगा। वहीं खास बात यह है कि इसके लिए दूसरे फोन में अलग फिजिकल SIM लगाने या नया मोबाइल रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं होने वाली है। जिसका सीधा मतलब है कि एक ही मोबाइल प्लान से दोनों iPhone को कनेक्ट किया जा सकता है।

Main और Companion Device से होगा सेटअप

लीक जानकारी में बताया जा रहा है कि फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को अपने मुख्य iPhone की Settings > Cellular में जाना पड़ सकता है। यहां एक फोन को Main Device और दूसरे को Companion Device के तौर पर सेट करने का विकल्प मिल सकता है। वहीं इसके बाद प्राइमरी iPhone में मौजूद eSIM प्रोफाइल वहीं रहेगी जबकि दूसरे डिवाइस के लिए सिस्टम एक Companion eSIM तैयार कर सकता है। इसके बाद यूजर जिस iPhone को इस्तेमाल करेगा उसी पर उसका मुख्य नंबर एक्टिव रह सकता है।

two iPhones both phones will run on the same number Apple feature srs13
Amazon Now का बड़ा प्लान, छोटे शहरों में मिनटों में पहुंचेगा सामान, 300+ शहरों तक विस्तार की तैयारी

Find My और मोबाइल प्लान का कंट्रोल कैसे होगा?

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मोबाइल प्लान और अकाउंट से जुड़ी मुख्य सेटिंग्स का कंट्रोल सिर्फ Main Device से किया जा सकता है। वहीं Find My ऐप में उस iPhone की लोकेशन दिखाई देने की संभावना है जो उस समय एक्टिव इस्तेमाल में होगा। लेकिन इस फीचर की सबसे बड़ी शर्त टेलीकॉम कंपनियों का सपोर्ट हो सकती है। Apple Watch की तरह यहां भी ऑपरेटर सपोर्ट जरूरी होगा। जिसकी शुरुआती जानकारी में T-Mobile और Deutsche Telekom जैसी कंपनियों का नाम सामने आया है। वहीं भारत में Jio और Airtel इसे सपोर्ट करेंगे या नहीं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

जिम या ट्रेकिंग में आएगा सबसे ज्यादा काम

बताया जा रहा है कि अगर यह फीचर लॉन्च होता है तो दो iPhone रखने वाले यूजर्स के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है। वहीं महंगे iPhone को जिम, ट्रेकिंग या ऐसी जगह ले जाने के बजाय घर पर रखकर यूजर दूसरा पुराना iPhone साथ ले जा सकेगा। जिसमें नंबर वही रहेगा इसलिए कॉल और मैसेज मिस होने की चिंता भी कम हो सकती है। लेकिन Apple अभी के लिए iOS 27 की टेस्टिंग कर रहा है। ऐसे में इसी महीने के अंत में पब्लिक रोलआउट के दौरान कंपनी इस फीचर की उपलब्धता और सपोर्टेड देशों को लेकर स्थिति साफ कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com