TRAI की बड़ी कार्रवाई: 21 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक, स्पैम और फ़्रॉड कॉल्स पर कसा शिकंजा

TRAI Spam Calls: TRAI ने स्पैम और फ़्रॉड गतिविधियों पर अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लाख मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर दिया है। इसके पीछें की वजह को जानना जरूरी है।
TRAI की बड़ी कार्रवाई: 21 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक, स्पैम और फ़्रॉड कॉल्स पर कसा शिकंजा
Trai ने किए नंबर ब्लॉक। (सौ. Design)
Published on
Updated on

Fraud Alert: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पैम और फ़्रॉड गतिविधियों पर अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लाख मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर दिया है। यह कदम उन स्कैमर्स और संदिग्ध एंटिटीज़ पर बड़ी चोट माना जा रहा है, जो लगातार लोगों को स्पैम कॉल्स, फ़िशिंग मैसेज और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से परेशान कर रहे थे। साथ ही, TRAI ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए एक पब्लिक एडवाइजरी भी जारी की है।

एक साल में 21 लाख नंबरों पर लगा ताला

TRAI ने पुष्टि की है कि पिछले एक साल के भीतर एजेंसी ने कुल "21 लाख मोबाइल नंबर्स को ब्लॉक किया है"। इन नंबरों का इस्तेमाल स्कैमर्स ने बड़े पैमाने पर फर्जी कॉल्स और स्पैम मैसेज भेजने के लिए किया था। TRAI का कहना है कि इन नंबर्स के जरिए लगातार लोगों को गुमराह किया जा रहा था, जिसके बाद बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई की गई।

यूजर्स की रिपोर्ट के आधार पर की गई ब्लैकलिस्टिंग

एजेंसी के अनुसार, इस कार्रवाई में TRAI DND ऐप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूजर्स द्वारा स्पैम कॉल्स और मैसेज की गई रिपोर्ट्स के आधार पर इन नंबरों को ब्लॉक और ब्लैकलिस्ट किया गया। TRAI का कहना है कि "सिर्फ अपने मोबाइल में स्पैम नंबर ब्लॉक करने भर से उन नंबरों को ब्लैकलिस्ट करना संभव नहीं होता"। इसीलिए एजेंसी चाहती है कि अधिक से अधिक यूजर्स TRAI DND ऐप के जरिए स्पैम नंबर्स को रिपोर्ट करें।

TRAI DND ऐप का बढ़ेगा इस्तेमाल

TRAI ने मोबाइल यूजर्स को सलाह दी है कि वे स्पैम कॉल्स और मैसेज सिर्फ ब्लॉक न करें, बल्कि उन्हें रिपोर्ट करना न भूलें। इसके लिए TRAI DND ऐप सबसे प्रभावी माध्यम है, जहां से कुछ ही सेकंड में स्पैम नंबर्स को रिपोर्ट किया जा सकता है। जितनी ज्यादा रिपोर्ट्स मिलेंगी, उतनी ही तेजी से संदिग्ध नंबरों को ब्लैकलिस्ट किया जा सकेगा।

स्पैम और साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए TRAI की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

  • अपने स्मार्टफोन में TRAI DND ऐप इंस्टॉल करें और स्पैम कॉल्स/मैसेज तुरंत रिपोर्ट करें।
  • सिर्फ फोन में नंबर ब्लॉक करना लंबे समय का समाधान नहीं है।
  • किसी भी कॉल या मैसेज के जरिए पर्सनल या बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।
  • किसी कॉल पर संदेह हो तो तुरंत डिसकनेक्ट कर दें।
  • यदि धोखाधड़ी का मामला सामने आए तो उसे नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करें।
  • इसके अलावा, सरकारी साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

TRAI का यह कदम डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। बढ़ते ऑनलाइन फ़्रॉड मामलों के बीच यह कार्रवाई लाखों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com