एक चुटकी में खत्म होगी स्पैम कॉल्स और प्रमोशनल SMS की प्रॉब्लम, बस करना होगा ये काम

अगर आप भी रोजाना आने वाली स्पैम कॉल्स और प्रमोशनल मैसेजेस से परेशान हैं और चाहते हैं इससे छुटकारा पाया जा सके, तो TRAI आपकी मदद के लिए एक बहुत ही काम की ऐप लेकर आया है, तो आइए जानते हैं कैसे करता है ये मदद।
एक चुटकी में खत्म होगी स्पैम कॉल्स और प्रमोशनल SMS की प्रॉब्लम, बस करना होगा ये काम
स्पैम कॉल्स और मैसेज से मिलेगा छुटकारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: अगर आप भी रोजाना आने वाली स्पैम कॉल्स और प्रमोशनल मैसेजेस से परेशान हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक बेहद उपयोगी मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है TRAI DND (Do Not Disturb)। इस ऐप की मदद से स्मार्टफोन यूजर्स स्पैम कॉल्स और टेलीमार्केटिंग मैसेजेस को मैनेज, रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं।

दरअसल, हाल ही में कई लोगों को इस ऐप से जुड़ी जानकारी देने वाले मैसेज प्राप्त हुए हैं, जिन्हें लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी। लेकिन प्रेस सूचना कार्यालय (PIB) ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पुष्टि की है कि ये मैसेज फर्जी नहीं हैं। सरकार की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत यूजर्स को इस ऐप के बारे में बताया जा रहा है।

ऐप स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध

TRAI DND ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है। इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी परमिशन्स देनी होती हैं, जिसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।

ऐप में कई सुविधाएं दी गई हैं, जैसे किसी भी अनचाहे नंबर को रिपोर्ट करना, शिकायत दर्ज करना और उसकी स्थिति (status) ट्रैक करना। साथ ही, ‘Registration Status’ नाम के विकल्प से आप चेक कर सकते हैं कि आपके नंबर पर DND (Do Not Disturb) सेवा सक्रिय है या नहीं। इसके अलावा अगर नहीं है, तो आप यहीं से अपनी पसंद के अनुसार इसे चालू कर सकते हैं।

जाने कैसे कर सकते हैं शिकायत दर्ज 

अगर आपको किसी नंबर से स्पैम कॉल मिली है, तो आप इस ऐप की मदद से कुछ आसान स्टेप्स में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ऐप की होम स्क्रीन पर SPAM कॉल ऑप्शन पर टैप करें, फिर पिछले 7 दिनों की कॉल लिस्ट में से उस नंबर को चुनें जिससे स्पैम कॉल आई थी। कॉल की श्रेणी चुनें और 145 अक्षरों में अपनी शिकायत का डिटेल लिखकर सबमिट कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com