अंतरिक्ष में फंसे चार अंतरिक्षयात्री धरती पर पहुंचे, SpaceX ने NASA को दी जानकारी
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सप्ताह के मध्य में रवाना होने के बाद 'स्पेस एक्स' के कैप्सूल में लौटे ये अंतरिक्ष यात्री पैराशूट की मदद से फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरे।
- Written By: सिमरन सिंह
अंतरिक्ष में फंसे हमारे अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापस आ गए (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. अंतरिक्ष में फंसे चार अंतरिक्षयात्री धरती पर लौटे केप कैनावेरल (अमेरिका), 25 अक्टूबर (एपी) बोइंग के ‘कैप्सूल’ में खराबी आ जाने और तूफान ‘मिल्टन’ की वजह से करीब आठ महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को धरती पर लौट आए।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सप्ताह के मध्य में रवाना होने के बाद ‘स्पेस एक्स’ के कैप्सूल में लौटे ये अंतरिक्ष यात्री पैराशूट की मदद से फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। इन तीन अमेरिकी और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को दो महीने पहले ही धरती पर लौटना था। लेकिन बोइंग के नए ‘स्टारलाइनर अंतरिक्ष कैप्सूल’ में समस्या आ जाने के कारण उनकी वापसी में देरी हुई। सुरक्षा चिंताओं के कारण ‘स्टारलाइनर अंतरिक्ष कैप्सूल’ खाली ही लौटा। इसके बाद तूफान ‘मिल्टन’ की वजह से समुद्र में खराब हालात और तेज हवाओं के कारण भी उनकी वापसी में दो सप्ताह की देरी हुई।
स्पेस एक्स ने नासा को किया इनफॉर्म
‘स्पेस एक्स’ ने मार्च में नासा के मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जीनेट एप्स और रूस के एलेक्जेंडर ग्रेबेंकिन को अंतरिक्ष भेजा था। बैरेट ने अपने देश में मौजूद सहायता टीम की सराहना करते हुए कहा, “टीम ने हमारे साथ मिलकर पुनः योजना बनाई, पुनः उपकरण लगाए और सब कुछ फिर से किया … और इन सभी चुनौतियों से निपटने में हमारी मदद की।”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
उज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
लोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
ये भी पढ़े: AI के प्यार में 14 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, मां ने उठाया सख्त कदम
उनकी जगह पर गए स्टारलाइन के दो अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और ‘टेस्ट पायलट’ बुच विलमोर का मिशन आठ दिनों से बढ़कर आठ महीने का हो गया है। स्पेसएक्स ने चार सप्ताह पहले दो और अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था। ये सभी फरवरी तक वहीं रहेंगे। अंतरिक्ष स्टेशन में कई महीनों तक क्षमता से अधिक ‘क्रू’ सदस्यों के रहने के बाद अब वहां उसकी सामान्य क्षमता के अनुरूप सात ‘क्रू’ सदस्य हैं, जिनमें चार अमेरिकी और तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री हैं।
