-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Smartphone Becomes Mobile Pathology Iit Bombay Alumni Develop Low Cost Ai Based Diagnostic App
स्मार्टफोन बना मोबाइल पैथोलॉजी: IIT बॉम्बे के पूर्व छात्रों ने विकसित किया कम लागत वाला AI आधारित डायग्नोस्टिक ऐप
- Written By: सिमरन सिंह
अनुराग मीना और प्रतीक लोढा — ने एक ऐसा मोबाइल ऐप तैयार किया है, जो महज 30 सेकंड में खून और किडनी से जुड़ी 11 से अधिक जांचों के सटीक नतीजे दे सकता है।

Neodocs में क्या है खास जाने सब। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: महंगे पैथोलॉजी टेस्ट और रिपोर्ट के लंबे इंतजार का दौर अब खत्म होने जा रहा है। IIT बॉम्बे के तीन पूर्व छात्रों — निकुंज मालपानी, अनुराग मीना और प्रतीक लोढा — ने एक ऐसा मोबाइल ऐप तैयार किया है, जो महज 30 सेकंड में खून और किडनी से जुड़ी 11 से अधिक जांचों के सटीक नतीजे दे सकता है। इस ऐप का नाम है ‘नियोडाक्स’, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है।
स्मार्टफोन से कैसे करें जांच?
इस ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल कर एक विशेष डिवाइस के साथ जोड़ा जाता है। केवल ₹20 की स्ट्रिप और स्मार्टफोन की मदद से यह पूरी प्रणाली एक चलती-फिरती मोबाइल लैब में बदल जाती है। बिना किसी विशेषज्ञ की मदद से व्यक्ति खुद ही जांच कर सकता है। “अब टेस्ट रिपोर्ट के लिए लंबी कतारों और महंगे बिलों से मुक्ति संभव है।” – निकुंज मालपानी, सह-संस्थापक, नियोडाक्स
कौन-कौन से टेस्ट हो सकते हैं?
नियोडाक्स ऐप से निम्नलिखित जांचें की जा सकती हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
यूरिन एल्ब्यूमिन-क्रिएटिनिन रेशियो, ग्लूकोज, प्रोटीन, कीटोन, क्रिएटिनिन, ल्यूकोसाइट्स, नाइट्राइट्स, पीएच, स्पेसिफिक ग्रैविटी और ब्लड माइक्रोएल्ब्यूमिन। इसमें AI एल्गोरिदम फोटो के ज़रिए स्ट्रिप के रंग और तीव्रता को स्कैन कर नतीजे निकालता है।
ग्रामीण भारत के लिए वरदान
सह-संस्थापक अनुराग मीना के मुताबिक, “मुंबई के लोकमान्य तिलक अस्पताल में 250 से अधिक ट्रायल के दौरान डॉक्टरों ने इस टेक्नोलॉजी को भरोसेमंद पाया।” इसके बाद से महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक के 450 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इस तकनीक का सफल उपयोग हो रहा है। “ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह एक क्रांतिकारी कदम है।” – निकुंज मालपानी
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बिना इंटरनेट के भी जांच संभव
नियोडाक्स ऐप बिना इंटरनेट के भी टेस्ट करने में सक्षम है। हालांकि, रिपोर्ट देखने के लिए इंटरनेट या वाई-फाई की आवश्यकता होती है। इसकी खास बात यह है कि यह सिस्टम स्वास्थ्य प्रणाली पर भार को घटाने के साथ ही जांच की लागत में भारी कमी लाता है। इस नवाचार को स्टार्टअप महाकुंभ में भी सराहना मिली है। गूगल और ओमिदयास जैसे संस्थानों का सहयोग भी नियोडाक्स को मिल चुका है।
Smartphone becomes mobile pathology iit bombay alumni develop low cost ai based diagnostic app
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














