Gmail के खास फीचर से मेल भेजना होगा आसान, जानें Signature Tool के फायदे और इस्तेमाल का तरीका
Gmail में ऐसे शानदार टूल्स मौजूद हैं जो आपकी ईमेल को अधिक प्रभावी बना सकते हैं? ऐसा ही एक कमाल का फीचर है Gmail Signature Tool, जिससे आप अपने मेल को ज्यादा प्रोफेशनल और पर्सनल टच दे सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Gmail के फीचर्स सभी के लिए होगे खास। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में Gmail का इस्तेमाल प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों कामों के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Gmail में ऐसे शानदार टूल्स मौजूद हैं जो आपकी ईमेल को अधिक प्रभावी बना सकते हैं? ऐसा ही एक कमाल का फीचर है Gmail Signature Tool, जिससे आप अपने मेल को ज्यादा प्रोफेशनल और पर्सनल टच दे सकते हैं।
Gmail Signature Tool: मेल में जोड़ें अपनी अलग पहचान
Gmail के इस सिग्नेचर टूल की मदद से आप अपने हर मेल के आखिर में ऑटोमैटिकली साइन-ऑफ जोड़ सकते हैं। बार-बार “Thank You” या अपना नाम लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि एक बार टेम्पलेट सेट करने के बाद यह हर मेल में खुद-ब-खुद जुड़ जाएगा।
इसके अलावा, आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक, कंपनी का नाम, वेबसाइट और कॉन्टैक्ट डिटेल्स भी सिग्नेचर में जोड़ सकते हैं, जिससे मेल को एक प्रोफेशनल टच मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
Gmail यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ईमेल होगा पूरी तरह लॉक, डेटा लीक की टेंशन खत्म
अब नहीं बनाना पड़ेगा नया Gmail, आसानी से बदल सकेंगे ईमेल ID, जानें सभी स्टेपर्स
Gmail स्टोरेज फुल हो गया? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में खाली करें 15GB स्पेस, फोन भी चलेगा पहले से तेज
कैसे करें Gmail Signature Tool का इस्तेमाल?
अगर आप अपने ईमेल में सिग्नेचर एड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Step 1: सबसे पहले लैपटॉप या कंप्यूटर में अपना Gmail अकाउंट ओपन करें।
- Step 2: सेटिंग्स (Settings) आइकन पर क्लिक करें और फिर “See all settings” ऑप्शन को चुनें।
- Step 3: नीचे स्क्रॉल करें, आपको “Signature” का ऑप्शन दिखाई देगा।
- Step 4: “Create New” पर क्लिक करें और अपने सिग्नेचर का नाम डालें (उदाहरण: XYZ)।
- Step 5: अपने सिग्नेचर में नाम, सोशल मीडिया प्रोफाइल लिंक, वेबसाइट URL, कंपनी का नाम और अन्य डिटेल्स एड करें।
- Step 6: अगर आप आइकन जोड़ना चाहते हैं, तो Google पर ‘Email Signature Template’ सर्च करके आइकन डाउनलोड करें और उन्हें सिग्नेचर में पेस्ट करें।
- Step 7: अब Signature Defaults सेक्शन में जाएं और “For new emails use” तथा “On reply/forward use” में अपना सिग्नेचर चुनें।
- Step 8: अंत में “Save Changes” पर क्लिक करें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्यों जरूरी है Gmail Signature?
- प्रोफेशनल टच: हर मेल के साथ ऑटोमैटिक सिग्नेचर जोड़ने से आपका मेल अधिक प्रभावी और आकर्षक लगेगा।
- टाइम सेविंग: बार-बार नाम या “Thank You” टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- ब्रांडिंग: अगर आप किसी कंपनी या बिजनेस से जुड़े हैं, तो Gmail सिग्नेचर आपके ब्रांड को प्रमोट करने में मदद करेगा।
- सोशल कनेक्टिविटी: सिग्नेचर में सोशल मीडिया लिंक एड करने से लोग आसानी से आपके अन्य प्रोफाइल्स तक पहुंच सकते हैं।
अब जब आपको Gmail के इस शानदार फीचर के बारे में पता चल गया है, तो इसे अपने ईमेल में जरूर सेट करें और हर मेल को एक प्रोफेशनल टच दें!
