महंगा है लेकिन काम जबरदस्त, Samsung के नए लैपटॉप आए, EMI में खरीदना हुआ आसान
Samsung Galaxy Book 6 Series: प्रीमियम लैपटॉप मार्केट में सैमसंग ने अपनी नई Galaxy Book 6 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में तीन दमदार मॉडल लॉन्च किए गए है। जो कई तरह के फीचर्स शामिल किए गए है।
- Written By: सिमरन सिंह
Galaxy Book 6 Ultra (Source. Samsung)
Samsung Laptop AI Features: भारत में प्रीमियम लैपटॉप मार्केट में सैमसंग ने अपनी नई Galaxy Book 6 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 जैसे तीन दमदार मॉडल शामिल हैं। ये सभी लैपटॉप लेटेस्ट AI-पावर्ड प्रोसेसर और शानदार AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो खासतौर पर हाई परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। कंपनी ने इन लैपटॉप्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है, जिससे खरीदना आसान हो गया है।
कीमत और ऑफर्स: जेब पर भारी, लेकिन EMI से आसान
इस सीरीज की कीमतें प्रीमियम कैटेगरी में रखी गई हैं।
- Galaxy Book 6 Ultra की शुरुआती कीमत ₹2,42,990 है
- Galaxy Book 6 Pro की कीमत ₹1,78,990 से शुरू होती है
- वहीं Galaxy Book 6 की शुरुआती कीमत ₹1,27,990 रखी गई है
कंपनी ने इन कीमतों को इफेक्टिव प्राइस बताया है, जिसमें बैंक ऑफर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹5,000 तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। स्टूडेंट्स के लिए 10% तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
Galaxy Book 6 Ultra: पावरफुल मशीन, प्रो यूजर्स के लिए बेस्ट
Galaxy Book 6 Ultra इस सीरीज का सबसे ताकतवर लैपटॉप है। इसमें 16 इंच का AMOLED टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra X7 Series 3 प्रोसेसर और Nvidia GeForce 5070 GPU के साथ आता है, जिससे गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे भारी काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसमें 32GB तक RAM और 1TB SSD स्टोरेज मिलती है। साथ ही 80Wh बैटरी और 140W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार रखती है।
Galaxy Book 6 Pro: परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी का सही संतुलन
Galaxy Book 6 Pro उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो पावर और हल्के वजन का बैलेंस चाहते हैं। इसमें 14 और 16 इंच के AMOLED डिस्प्ले ऑप्शन दिए गए हैं। यह लैपटॉप Intel Core Ultra X7 Series 3 प्रोसेसर और Intel Arc ग्राफिक्स के साथ आता है, जो रोजमर्रा के काम से लेकर प्रोफेशनल टास्क तक को स्मूद बनाता है। स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे ट्रैवल के लिए परफेक्ट बनाता है।
ये भी पढ़े: PNG आने के बाद बंद होगा गैस सिलेंडर, जानिए घर बैठे LPG कनेक्शन कैसे करें सरेंडर
Galaxy Book 6: कम कीमत में दमदार फीचर्स
Galaxy Book 6 इस सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह भी काफी मजबूत है। इसमें 14 और 16 इंच के डिस्प्ले ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें टच और नॉन-टच दोनों वेरिएंट शामिल हैं। यह Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर और AI NPU के साथ आता है, जो 49 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देता है। साथ ही Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी भी मिलती है।
क्या है सबसे खास: AI और AMOLED का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Galaxy Book 6 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका AI सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले है। Intel के नए प्रोसेसर और NPU यूनिट इसे भविष्य के AI टास्क के लिए तैयार बनाते हैं। वहीं AMOLED डिस्प्ले यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है, जो खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
