सैमसंग के नए प्रोडक्ट्स से उठेगा पर्दा, मिल सकती है 7,000 रुपये की छूट
Samsung Galaxy Unpacked Event का आयोजन 10 जुलाई को किया जाने वाला है। इस इवेंट में Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 जैसे अन्य कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : सैमसंग जल्द ही इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट की शुरुआत करने जा रहा है। सैमसंग के इस इवेंट को Samsung Galaxy Unpacked Event नाम दिया गया है। इवेंट में कंपनी अपनी अपकमिंग Galaxy Z सीरीज को रीविल करने वाली है। इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 6 और Z Fold 6 जैसे स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।
इस इवेंट का आयोजन 10 जुलाई को होने जा रहा है। सैमसंग ने Samsung Galaxy Unpacked Event से संबंधित सभी जानकारी अपनी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड की है। सैमसंग के इस इवेंच में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स को प्री रिजर्व भी किया जाता सकता है। प्री रिजर्न करने वाले ग्राहकों को 7,000 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है। इसका सीधा फायदा आपको प्रोजक्ट खरीदने पर होगा।
1999 रुपये का करना होगा भुगतान
सैमसंग के किसी भी प्रोडक्ट को प्री रिजर्व करने के लिए आपको सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको Pre-reserve now का ऑप्शन दिखेगा आपको इस पर क्लिक करना होगा। इसे क्लिक करने के बाद यूजर्स को 1999 रुपये की पेमेंट करनी होगी, हालांकि ये एक रिफंडेबल अमाउंट है। ऐसा करने के बाद आपको प्री रिजर्व में मिलने वाले सारे बेनिफिट्स के बारे में बताया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कमाई सीमित, पर शौक प्रीमियम, Samsung Galaxy S26 Ultra आया ऐसे फीचर्स के साथ, जो अमीरों को भी कर दें हैरान
सैलरी से पहले नया फोन खरीदने की प्लानिंग? 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung की Galaxy S26 सीरीज़
Samsung Galaxy Z TriFold लॉन्च: सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड फोन, 10 इंच डिस्प्ले और डेस्कटॉप का अनुभव
Samsung अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, लीक हुए डिजाइन और कीमत
ये प्रोडक्ट्स हो सकते है लॉन्च
Samsung Galaxy Unpacked Event में कंपनी अपने आने वाले प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने जा रही है। इस इवेंट में सैमसंग कंपनी अपने फोल्डेबल और फ्लिप फोन को भी लॉन्च कर सकता है। Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इन फोन्स में काफी दमदार और शानदार फीचर्स भी मिल सकते है।
Samsung Galaxy Ring का लॉन्च
सैमसंग के इस अपकमिंग इवेंट में Samsung Galaxy Ring को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस रिंग को पहले ही अनवील कर दिया था, लेकिन सैमसंग ने इस रिंग की किसी भी डिटेल्स को लीक नहीं होने दिया था। इस रिंग के किसी भी फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने नहीं आयी है।
