किसी भारतीय को चंद्रमा पर उतारने की है तैयारी, एस. सोमनाथ ने बताया ISRO का बड़ा मून मिशन
ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष निकाय अपनी चंद्रयान श्रृंखला तब तक जारी रखेगा जब तक देश का कोई अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर नहीं उतर जाता।
- Written By: मृणाल पाठक
एस सोमनाथ (सौजन्य: X)
अहमदाबाद: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ (S. Somanath) ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष (Space) निकाय अपनी चंद्रयान श्रृंखला (Chandrayaan Series) तब तक जारी रखेगा जब तक देश का कोई अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा (Moon) पर नहीं उतर जाता।
अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने पिछले साल अगस्त में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की और इसके साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया।
सोमनाथ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘चंद्रयान-3 ने बहुत अच्छा काम किया है। आंकड़े एकत्र कर लिए गए हैं और वैज्ञानिक प्रकाशन अभी शुरू हुआ है। अब, हम चंद्रयान श्रृंखला को तब तक जारी रखना चाहते हैं जब तक कि कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता। उससे पहले हमें कई तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल करनी होगी, जैसे वहां जाना और वापस आना। हम अगले मिशन में ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन
वह ‘एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अहमदाबाद आए थे। सोमनाथ ने देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान के बारे में कहा कि इसरो इस साल एक मानवरहित मिशन, एक परीक्षण यान मिशन और एक ‘एयरड्रॉप’ परीक्षण करेगा।
उन्होंने कहा, “एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा। अगले साल दो मानव रहित मिशन होंगे और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले साल के अंत तक मानव मिशन होगा।”
(एजेंसी)
