Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब नहीं भरना पड़ेगा बेकार डेटा का पैसा, 28 अप्रैल से बदलेगा नियम, सस्ते कॉल प्लान मिलेंगे या बढ़ेगा खर्च?

Mobile Recharge: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। 28 अप्रैल 2026 तक सभी ऑपरेटरों को अपने टैरिफ सिस्टम में बदलाव करना होगा। जिसके बाद सभी को नये नियम के अनुसार काम करना है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 25, 2026 | 10:48 AM

Mobile Recharge (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cheap Calling Plans For Mobile Recharge: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। 28 अप्रैल 2026 तक सभी ऑपरेटरों को अपने टैरिफ सिस्टम में बदलाव करना होगा। नए नियम के तहत हर वैलिडिटी के लिए वॉइस और SMS-ओनली प्लान देना अनिवार्य होगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, इन प्लान्स को वेबसाइट, मोबाइल ऐप और रिटेल स्टोर्स पर स्पष्ट रूप से दिखाना भी जरूरी होगा। यानी अब जितने डेटा + कॉल वाले प्लान मिलते हैं, उतने ही विकल्प केवल कॉल और SMS के लिए भी उपलब्ध होंगे।

क्या सच में सस्ते होंगे प्लान?

TRAI के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, मौजूदा डेटा+वॉइस+SMS प्लान के समान वैलिडिटी के वॉइस-ओनली प्लान भी लॉन्च करने होंगे। इनकी कीमत “लार्जली प्रोपोर्शनल रिडक्शन” के आधार पर तय की जाएगी, यानी डेटा हटाने पर कीमत कम होगी। यह कदम खासतौर पर उन यूजर्स के लिए राहत भरा है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, लेकिन उन्हें मजबूरी में महंगे डेटा प्लान खरीदने पड़ते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान

AI की दुनिया में छिड़ा ‘डिस्टिलेशन वॉर’: अमेरिका ने चीन पर लगाया बौद्धिक चोरी का आरोप, ट्रंप प्रशासन ने कसी कमर

Instagram का नया Instants फीचर, Snapchat को देगा टक्कर, यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

Instagram से कमाई कैसे शुरू करें? क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका, Payout Account सेट करने का आसान तरीका

Telecom Reulatory Authority of India

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

TRAI का कहना है कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। इनमें शामिल हैं:

  • बुजुर्ग उपभोक्ता
  • ग्रामीण क्षेत्र के लोग
  • कम आय वर्ग
  • फीचर फोन यूजर्स

अगर यह नियम लागू होता है तो:

  • उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार सस्ता प्लान चुन सकेंगे
  • जबर्दस्ती डेटा खरीदने की समस्या खत्म होगी
  • कम बजट वालों को सीधी राहत मिलेगी

बढ़ सकती है आपकी जेब पर मार

जहां एक ओर यह फैसला राहत दे सकता है, वहीं दूसरी ओर चिंता भी बढ़ गई है। टेलीकॉम कंपनियां अभी बंडल प्राइसिंग मॉडल पर काम करती हैं, जहां डेटा से होने वाली कमाई से वॉइस सेवाएं सस्ती रहती हैं। अगर वॉइस और डेटा पूरी तरह अलग हो जाते हैं, तो कंपनियां डेटा प्लान महंगे कर सकती हैं। इसका असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो कॉल और इंटरनेट दोनों का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़े: सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान

20 साल बाद टैरिफ में सीधा दखल

भारत में 2004 से टैरिफ फॉरबियरेंस नीति लागू थी, जिसमें कंपनियों को अपने प्लान तय करने की आजादी थी। इसी वजह से भारत दुनिया के सबसे सस्ते मोबाइल डेटा बाजारों में शामिल रहा। लेकिन अब TRAI का यह कदम इस नीति से अलग है। पहली बार इतने सालों बाद रेगुलेटर सीधे टैरिफ स्ट्रक्चर में हस्तक्षेप करता नजर आ रहा है।

क्या इससे डिजिटल इंडिया पर पड़ेगा असर?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर डेटा प्लान महंगे होते हैं, तो इसका असर देश के डिजिटल विस्तार पर पड़ सकता है। साथ ही:

  • कंपनियों की कमाई पर दबाव बढ़ सकता है
  • नेटवर्क निवेश धीमा हो सकता है
  • इनोवेशन पर असर पड़ सकता है

Rules set to change from april 28 call plans become cheaper mobile recharge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 10:46 AM

Topics:  

  • Data
  • Tech News
  • Telecommunication

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.