-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Realme P4 5g Mobile Price In India Officially Revealed Ahead Of August
Realme P4 5G और P4 Pro 5G, भारत में कीमत और लॉन्च डिटेल्स का ऐलान
- Written By: सिमरन सिंह
Realme P4 5G Price in India: Realme नए स्मार्टफोन P4 5G सीरीज़ की आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है। Realme P4 5G और P4 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है।

Realme P4 5G में क्या कुछ है खास। (सौ. Realme)
Realme P4 5G Launch: Realme ने अपने नए स्मार्टफोन P4 5G सीरीज़ की आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है। कंपनी 20 अगस्त को भारत में Realme P4 5G और P4 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस वोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी कीमत साझा की, जिससे खरीदारों को शुरुआती जानकारी मिल गई।
Realme P4 5G: कीमत
फ्रांसिस वोंग के अनुसार, Realme P4 5G की शुरुआती कीमत 17,499 रुपये रखी गई है। इस राशि में बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स शामिल हैं। इसका मतलब है कि वास्तविक MRP थोड़ा अधिक हो सकता है। तुलना करें तो पिछले मॉडल Realme P3 5G की कीमत 16,999 रुपये थी, लेकिन बैंक ऑफर के साथ यह 14,999 रुपये में उपलब्ध रहा था। इससे साफ है कि P4 5G की प्राइसिंग भी उसी पैटर्न पर तय की गई है।
वोंग ने इस नए फोन की तुलना Moto G96 5G, iQOO Z10R 5G और Vivo T4R जैसे स्मार्टफोन्स से की और दावा किया कि “Realme P4 5G, 20 हजार रुपये से कम कीमत में ग्राफिक्स चिप वाला इकलौता स्मार्टफोन होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Realme P4 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने इस फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स भी कंफर्म किए हैं। Realme P4 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर और Pixelworks ग्राफिक्स चिप दी जाएगी। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का AMOLED पैनल होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होंगे, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी में क्या खास
बैटरी के मोर्चे पर फोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। लंबी अवधि के इस्तेमाल में गर्मी नियंत्रित रखने के लिए इसमें 7000mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। खास बात यह है कि फोन सिर्फ 7.58mm मोटा होगा।
ये भी पढ़े: इंटरव्यू की तैयारी में AI का कमाल: जानें 10 ज़बरदस्त प्रॉम्प्ट्स
Realme P4 Pro 5G: हाई-एंड वेरिएंट
स्टैंडर्ड मॉडल के साथ ही Realme P4 Pro 5G भी 20 अगस्त को लॉन्च होगा। यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और HyperVision AI GPU के साथ आएगा। इसमें भी 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। दोनों ही स्मार्टफोन लॉन्च के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
ध्यान दें
Realme अपने नए P4 5G सीरीज़ के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त मुकाबला देने की तैयारी में है। दमदार बैटरी, तेज चार्जिंग, पावरफुल प्रोसेसर और ग्राफिक्स चिप इसे खास बनाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च के बाद यह ग्राहकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
Realme p4 5g mobile price in india officially revealed ahead of august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














