POCO X8s लॉन्च: छोटी 6.35 इंच की स्क्रीन के साथ 6,330mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और दमदार फीचर्स

POCO X8s Launch: Poco ने छोटे आकार में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने POCO X8s को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। जो खास फीचर्स के साथ आ रहा है।
POCO X8s Launch 6.35-inch screen, 6,330mAh battery, 100W charging
POCO ने पेश किया नया फोन।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

POCO X8s Features: स्मार्टफोन की दुनिया में जहां बड़ी स्क्रीन वाले फोन का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं Poco ने छोटे आकार में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने POCO X8s को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इस फोन के बारे में बताए तो इसमें 6.35 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,330mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। लेकिन भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

छोटी स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट

POCO X8s में सामने आई इसकी सबसे खास बात इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और 6.35 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 1.5K OLED पैनल मिलता है जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं POCO कंपनी की लिस्टिंग में बताया गया है कि स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। साथ ही छोटी स्क्रीन होने से फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना और जेब में रखना बड़े स्मार्टफोन के मुकाबले सुविधाजनक हो सकता है।

Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और Android 16

इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 8GB और 12GB रैम के विकल्प मिलते हैं। साथ ही स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के वेरिएंट बताए गए हैं।

वहीं यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Xiaomi के HyperOS 3 के साथ आता है। यह कॉन्फिगरेशन रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए उपयोगी हो सकता है। लेकिन वास्तविक परफॉर्मेंस का अंदाजा इस्तेमाल और टेस्टिंग के बाद ही लगाया जा सकेगा।

POCO X8s Launch 6.35-inch screen, 6,330mAh battery, 100W charging
Samsung Galaxy S27 Pro और Ultra में बदलेगा कैमरा डिजाइन, 5,700mAh बैटरी समेत कई अपग्रेड की चर्चा

6,330mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग

POCO X8s के फीचर्स को भी देखा जाए तो 6,330mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है जिससे अनुकूल केबल के जरिए दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

वहीं फोन की कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही IP68 रेटिंग धूल और पानी से सुरक्षा का दावा करती है लेकिन इसे पूरी तरह वाटरप्रूफ होने की गारंटी नहीं समझना चाहिए।

POCO X8s Launch 6.35-inch screen, 6,330mAh battery, 100W charging
X Calls से Zoom और Google Meet को मिलेगी टक्कर? जानें कैसे काम करेगा नया वीडियो मीटिंग फीचर

POCO X8s की कीमत और भारत में लॉन्च

वैसे तो फोन को अभी के लिए वियतनाम में पेश किया गया है। वहां 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 42,000 रुपये जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 51,000 रुपये के बराबर बताई गई है। वहीं शुरुआती ऑफर और वाउचर के बाद प्रभावी कीमतें क्रमशः करीब 30,000 रुपये और 37,000 रुपये बताई गई हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि ये भारतीय बाजार की आधिकारिक कीमतें नहीं हैं। भारत में लॉन्च और कीमत की पुष्टि होने तक खरीदारों को इन आंकड़ों को विदेशी बाजार की कीमतों के तौर पर ही देखना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com