OpenAI (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

AI में कौन सा राज्य सबसे आगे? रिपोर्ट में खुलासा, यहां के लोग कर रहे ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल

ChatGPT Usage: AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब यह साफ हो गया है कि देश का कौन सा हिस्सा इस टेक्नोलॉजी को सबसे तेजी से अपना रहा है। हाल ही में OpenAI की एक नई स्टडी में इसका खुलासा भी हुआ है।

सिमरन सिंह

ChatGPT Users in India: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब यह साफ हो गया है कि देश का कौन सा हिस्सा इस टेक्नोलॉजी को सबसे तेजी से अपना रहा है। हाल ही में OpenAI की एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि भारत दुनिया के सबसे एडवांस्ड AI बाजारों में शामिल हो चुका है। कंपनी के मुताबिक, "भारत दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ते AI बिल्डर इकोसिस्टम में से एक है" यह बयान दिखाता है कि देश में AI को लेकर लोगों की रुचि और उपयोग कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

Codex लॉन्च के बाद यूजर्स में बंपर उछाल

OpenAI ने बताया कि फरवरी 2026 में Codex लॉन्च होने के बाद AI टूल्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ दो हफ्तों में यूजर्स चार गुना तक बढ़ गए। Codex एक AI कोडिंग टूल है, जो डेवलपर्स और स्टूडेंट्स को कोडिंग और डेटा एनालिसिस में मदद करता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय यूजर्स इन दोनों क्षेत्रों में सबसे आगे हैं, जो यह दर्शाता है कि देश में एडवांस टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाया जा रहा है।

दिल्ली-NCR बना AI का हब

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में AI का इस्तेमाल करने वाले करीब 50% लोग टॉप 10 शहरों में रहते हैं। इनमें दिल्ली-NCR सबसे आगे है, जहां ChatGPT यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि, सिर्फ बड़े शहर ही नहीं, बल्कि छोटे शहर और ग्रामीण इलाके भी अब AI को तेजी से अपना रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे रोजमर्रा के क्षेत्रों में भी AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

शिक्षा में पूर्वी राज्यों की जबरदस्त भागीदारी

AI का सबसे ज्यादा उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में देखा जा रहा है। खासकर पूर्वी राज्यों में इसका प्रभाव ज्यादा है। OpenAI ने बताया कि असम में ChatGPT को मिलने वाले कुल मैसेज में से 22% शिक्षा और सीखने से जुड़े होते हैं, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 20% ज्यादा है। इसके अलावा ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

हेल्थ सेक्टर में भी तेजी से बढ़ रहा AI

स्वास्थ्य सेवाओं में भी AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में लोग हेल्थ से जुड़े सवाल ज्यादा पूछ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में हर 10 में से 1 मैसेज स्वास्थ्य से जुड़ा होता है, जो इस बात का संकेत है कि लोग अब मेडिकल जानकारी के लिए भी AI पर भरोसा कर रहे हैं।

मिडिल क्लास के लिए बड़ा अवसर

AI का यह तेजी से बढ़ता उपयोग मिडिल क्लास के लिए नए मौके लेकर आया है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी की तैयारी या बिजनेस AI हर क्षेत्र में मददगार साबित हो रहा है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे