- Hindi News »
- Technology »
- Pan Card Name Change Process
पैन कार्ड में गलत नाम को आसानी से करें सही, नहीं तो रूक जाएगा आपका बैंकिंग से जुड़ा काम
अगर आप अपने पैन कार्ड से अपना गलत नाम हटाकर नया नाम अपडेट करना चाहते है, तो आप घर बैठे आसानी से ये काम कर सकते है। इसके लिए आपको दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

पैन कार्ड ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : हमारे देश में पहचान के लिए कुछ अहम दस्तावेजों का होना काफी जरूरी है। इन डॉक्यूमेंट में सबसे ज्यादा जरूरी पैन कार्ड होता है। अगर आप बैंकिींग से जुड़ा कोई भी काम करना चाहते है, तो आपके पास पैन कार्ड का होना अनिवार्य है। पैन कार्ड के बिना आप ना तो कोई भी बैंकिंग की प्रक्रिया कर सकते है ना ही इनकम टैक्स से जुड़ा कोई भी काम। इसीलिए आपके पास पैन कार्ड का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
आपको बता दें कि आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा पैन कार्ड जारी किया जाता है। अक्सर पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय हम अपने नाम लिखने में गलती कर देते है, जिसके कारण पैन कार्ड पर हमारा गलत नाम चला जाता है। अपने पैन कार्ड पर लिखे गलत नाम को सही करने के लिए आप घर बैठे ही इस प्रक्रिया को फॉलो कर अपना नाम सही कर सकते है।
नाम बदलने के लिए करें ये प्रक्रिया
अगर आप भी अपने पैन कार्ड में दिए गए नाम को बदलना चाहते है तो आपको सबसे पहले पैन कार्ड की इस आधिकारिक वेबसाइट https://onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प में एप्लीकेशन टाइप में करेक्शन और चेंजेस के ऑप्शन को चुनना होगा। ऐसा करने के बाद आपको कैटेगरी सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको नीचे दी गई सभी जानकारी को भी फील करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
LPG सरेंडर घर बैठे कैसे करें? जानें कनेक्शन बंद करने का ऑनलाइन तरीका
Income Tax: आज से लागू हुआ नया नियम, सैलरी स्ट्रक्चर और टैक्स छूट में हुए बड़े बदलाव, जानें सबकुछ
LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए नया फोन नंबर कैसे अपडेट करें? जानें आसान ऑनलाइन और व्हाट्सएप तरीका
इस कैटेगरी में आपको अपना पूरा नाम, जन्म तारीख, ईमेल आई डी, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड नंबर दर्ज करवाना होगा। इसके बाद आपको कैप्चा फील करके सबमिट के ऑप्शन को चुनकर उसपर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको केवायसी के लिए फिजीकल और डिजीटल ऑप्शन देखने को मिल सकते है। जिसमें से आप किसी भी ऑप्शन को चुन सकते है। अगर आप डिजीटल केवाईसी के ऑप्शन को चुनते है तो इसके लिए आप आपके आधार कार्ड से माध्यम से केवाईसी कर सकते है।
आधार कार्ड के जरिए होगी केवाईसी
अगर आप केवाईसी के लिए आधार कार्ड का ऑप्शन चुनते है, तो इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भी दर्ज करवाना होगा। ऐसा करने के बाद आप अपना पैन कार्ड कैसे हासिल करना चाहते है, उस मोड को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के आखरी 4 डिजीट को दर्ज करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जो नाम आपके आधार कार्ड पर दिया गया है, वही नाम आपको अपने पैन कार्ड में दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको पेमेंट के ऑप्शन को चुनना होगा।
पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद आपको कंटीन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा। इस प्रक्रिया के होने के बाद यूआईडीएआई द्वारा आपके आधार कार्ड को वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद आपका जो मोबाइल फोन नंबर आधार कार्ड से लिंक्ड है उस पर आपको एक ओटीपी नंबर प्राप्त होगा, जिसे आपको ओटीपी के ऑप्शन पर दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन को चुनना होगा। अब आपका एप्लीकेशन पूरी तरीके से सबमिट हो सकता है। एप्लीकेशन सबमिट होने के एक महीने के अंदर आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर आपको अपडेटेड पैन कार्ड मिल जाएगा।
Pan card name change process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














