Online करते हैं सामान ऑर्डर तो आपके लिए है बुरी खबर, ऑर्डर कैंसिल करने पर भरने पड़ेंगे पैसे
अगर सामान पसंद न आए, तो उसे लौटाने या ऑर्डर कैंसिल करने का विकल्प भी होता है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने वालों के लिए यह सहूलियत अब बदलने वाली है। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Online shopping करने वालों के लिए परेशानी की बात सामने आई है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गई है। कुछ क्लिक पर घर बैठे सामान मंगाने की सुविधा ने लोगों के जीवन को बेहद आसान बना दिया है। अगर सामान पसंद न आए, तो उसे लौटाने या ऑर्डर कैंसिल करने का विकल्प भी होता है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने वालों के लिए यह सहूलियत अब बदलने वाली है।
ऑर्डर कैंसिल करने पर लगेगा शुल्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने ऑर्डर कैंसिलेशन के लिए नए नियम बनाने की योजना बनाई है। अब अगर आप फ्लिपकार्ट से कुछ खरीदते हैं और उसे बाद में कैंसिल करना चाहते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। यह शुल्क खरीदी गई वस्तु की कीमत के आधार पर तय होगा।
दुकानदारों और डिलीवरी पार्टनर्स को हो रहा था नुकसान
फ्लिपकार्ट के इंटरनल मैसेज से पता चला है कि यह कदम उन दुकानदारों और डिलीवरी पार्टनर्स के हितों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जो ऑर्डर कैंसिल होने पर नुकसान उठाते हैं। हालांकि, ग्राहकों को शुरू में कुछ समय तक बिना शुल्क के ऑर्डर कैंसिल करने की सुविधा दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
स्विगी इंस्टामार्ट को मिली नई बॉस! CEO अमितेश झा ने दिया इस्तीफा, जाने कौन हैं नंदिता सिन्हा जो संभालेंगी कमान
अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
ED के शिकंजे में फंसा फैशन ब्रांड Myntra, FEMA उल्लंघन का है मामला
Sony Music ने ‘कई’ कॉपीराइट उल्लंघनों को लेकर Myntra के खिलाफ दायर की याचिका, 5 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग की
कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं
फ्लिपकार्ट ने इन नए नियमों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन खबर है कि ये बदलाव जल्द लागू हो सकते हैं। इसके अलावा, ये नियम फ्लिपकार्ट के साथ-साथ मिंत्रा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी लागू हो सकते हैं।
ग्राहकों को कैसे होगा असर?
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण हो सकता है। नए नियम न केवल ऑर्डर कैंसिल करने की प्रक्रिया को प्रभावित करेंगे, बल्कि संभावित धोखाधड़ी को भी कम करेंगे।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
