घर बैठे Pan Card में होंगे बदलाव, इस तरीके को करें फॉलो
अगर आपकी भी पैन कार्ड में कुछ गड़बड़ी हो गई है। जिसे आप ठीक करना चाहते हैं, लेकिन आपको लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगा तो आप घर बैठे ही अपने पैन कार्ड में करेक्शन कर सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
घर बैठे आप भी Pan Card में बदलाव कर सकते है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. पैन कार्ड की जरूरत आज के समय में सभी को पढ़ाती है, यह एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस आईडी प्रूफ की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पैन कार्ड में कुछ बदलाव करना चाहते हैं या फिर आपके पैन कार्ड के अंदर कोई डिटेल गलत हो गई है, तो आप उसे कैसे ठीक कर सकते हैं। यह भी जानना जरूरी है। बता दें कि आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसे बढ़े आराम से सही कर सकते हैं। जिसमें आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
ऑनलाइन पैन कार्ड में कलेक्शन
- ऑनलाइन पैन कार्ड में कलेक्शन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी है।
- सबसे पहले इनकम टैक्स इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर जाए।
- फोन नंबर डालकर लॉगिन करें और पैन कार्ड करेक्शन का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- स्क्रीन पर डिटेल्स मांगी जाए उसे भारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको 106 रुपए कलेक्शन फीस भरनी होगी।
- फीस कंप्लीट करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आपको रिसिप्ट मिल जाएगी।
- रिसिप्ट पर जाएं और दिए गए नंबर पर ट्रैक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका पैन कार्ड का काम कहां तक पहुंचा है। इसके अलावा आप NSDL e-Gov पोर्टल पर जाकर भी पैन कार्ड में करेक्शन करवा सकते हैं।
ये भी पढ़े: कार की Sunroof को चलाते समय खोलना है गलत? हो सकती है बड़ी गड़बड़
ऑफलाइन पैन कार्ड करेक्शन
अगर आप उन लोगों में से है, जो ऑनलाइन न करते हुए ऑफलाइन ही अपने पैन कार्ड की करेक्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए छोटे से प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। इसके लिए आपको अपने घर के पास वाले पेन सर्विस ऑफिस में जाना है। यहां पर आपको पैन कार्ड में करेक्शन के लिए एक फॉर्म भरना है। फॉर्म भरने के बाद डॉक्यूमेंट अटैच करने हैं और फार्म जमा कर देना है। इतना करने के बाद कुछ दिन में आपके घर पर अपडेटेड पैन कार्ड डिलीवर हो जाएगा।
