-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus Oxygenos 16 To Be Launched This Month Check Date Features And
OnePlus लाएगा नया OxygenOS 16, मिलेगी AI से लैस स्मार्ट एक्सपीरियंस
- Written By: सिमरन सिंह
OnePlus AI: OnePlus ने घोषणा की है कि उसका नया OxygenOS 16, जो Android 16 पर आधारित होगा, अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें कमाल के फीचर्स शामिल है।

OnePlus का नया मॉडल। (सौ. OnePlus)
Oxygen OS Update: OnePlus ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसका नया OxygenOS 16, जो Android 16 पर आधारित होगा, 16 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने इंडिया हैंडल पर X के माध्यम से इसका टीज़र जारी किया, जिसमें टैगलाइन दी गई “Intelligently Yours”। साथ ही, इस टीज़र में नया “OnePlus AI” ब्रांडिंग लोगो भी दिखाया गया, जो यह संकेत देता है कि इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़ा रोल रहने वाला है।
OxygenOS 16: क्या होगा खास
OnePlus के अनुसार, इस नए अपडेट में Google का Gemini AI Assistant एक विशेष AI हब “Mind Space” के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यूजर्स इस हब में सेव की गई जानकारी के आधार पर Gemini AI को प्रॉम्प्ट कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, कोई यूजर Gemini से यह कह सकेगा “Plan a five-day trip to Paris using saved content in Mind Space.”
Smarter than you think.
Yours to experience from October 16. #OxygenOS16 pic.twitter.com/bKAGDV0BQS — OnePlus India (@OnePlus_IN) October 6, 2025
Mind Space: स्मार्ट AI हब
Mind Space को सबसे पहले OnePlus 13s स्मार्टफोन में पेश किया गया था। यह OnePlus AI Plus Mind Suite का हिस्सा है, जिसमें यूजर्स अपने इवेंट शेड्यूल, टिकट्स, रिज़र्वेशन जैसी जानकारी सेव कर सकते हैं या तो Plus Key दबाकर या फिर थ्री-फिंगर स्वाइप जेस्चर के जरिए। AI सिस्टम इन सेव की गई जानकारियों को अपने आप कैटेगराइज़, एनालाइज़ और एक्शन योग्य डेटा में बदल देता है। जैसे अगर किसी इमेज में डेट लिखी है, तो AI उसे पहचानकर कैलेंडर में जोड़ देता है।
ये भी पढ़े: अगस्त 2025 में BSNL ने की जोरदार वापसी, Jio और Airtel बने मार्केट लीडर, Vi की हालत बदतर
सम्बंधित ख़बरें
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
डिजाइन और डिस्प्ले में बड़ा बदलाव
OxygenOS 16 में फुल-स्क्रीन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर मिलने की उम्मीद है, जो बिना डिवाइस अनलॉक किए ज्यादा जानकारी दिखाएगा। इसके साथ ही, डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि यह अपडेट OPPO ColorOS 16 के विजुअल रिफ्रेश से प्रेरित होगा और इसमें Apple iOS 26 Liquid Glass जैसा ग्लास-लाइक ट्रांसपेरेंसी और लेयर्ड विजुअल इफेक्ट्स शामिल होंगे।
AI और डिजाइन का परफेक्ट मेल
नया OxygenOS 16, OnePlus के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम में AI-पावर्ड स्मार्ट एक्सपीरियंस को और गहराई से शामिल करेगा। “Intelligently Yours” टैगलाइन के साथ, यह अपडेट न सिर्फ यूजर इंटरफेस को मॉडर्न बनाएगा बल्कि हर टचपॉइंट पर इंटेलिजेंट ऑटोमेशन और पर्सनलाइजेशन का अनुभव देगा।
Oneplus oxygenos 16 to be launched this month check date features and
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
Jul 12, 2026 | 03:48 PMमहाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना 31 जुलाई तक बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल सख्ती
Jul 12, 2026 | 03:44 PMचेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 03:41 PMWho is Shekhar Chaudhary: चोरी-छिपे सगाई, फिर LIVE कॉन्सर्ट में खुलासा! कौन हैं मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी
Jul 12, 2026 | 03:37 PMमुंबई लोकल के महिला डिब्बे में सीट पर चैन से सोता मिला कुत्ता, यात्रियों ने नहीं भगाया; वीडियो जीत रहा लोगों क
Jul 12, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














