Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

OnePlus Nord 2T की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, जल्द शुरू होगी भारत में बिक्री; जानें पूरी डिटेल्स

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 28, 2022 | 12:31 PM

PIC: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: चीनी दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus अपने शानदार स्मार्टफोन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कंपनी अक्सर अपने दमदार स्मार्टफोन को लॉन्च करते रहती है। भारतीय बाजार में वनप्लस (OnePlus Smartphones) स्मार्टफोन्स की काफी अहमियत भी है। लोग वनप्लस को यूज़ करना बेहद पसंद करते हैं। अपनी इसी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का ऑफिशियल ऐलान भी हो चूका है। 

OnePlus Nord 2T Launching Date 

कंपनी ने मुताबिक, OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को भारत में 1 जुलाई 2022 की शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। OnePlus कंपनी की वेबसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल भी लिस्ट किए गए हैं। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव अमेजन इंडिया (Amazon India) से होगी। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Shadow Grey और Jade Fog में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, इस स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। 

OnePlus Nord 2T 5G coming up on July 1.
Will you be interested in buying this device? Or is OnePlus a bit too late now?#OnePlus #OnePlusNord2T pic.twitter.com/krRp4OrQht
— Mukul Sharma (@stufflistings) June 27, 2022

OnePlus Nord 2T Price

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 28,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस समय फोन की ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, ग्राहक को फोन की खरीद पर 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

OnePlus Nord 2T Specifications

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में एक 6.43 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले पैनल सपोर्ट दिया जाएगा। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट का प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 आउट ऑफ द बॉक्स सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। 

OnePlus Nord 2T Camera And Battery 

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा। इसके अलावा एक 8MP अल्ट्रा -वाइड लेंस सपोर्ट होगा और साथ ही 2MP मोनोक्रोम सेंसर सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP सेंसर सपोर्ट होगा। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया जा सकता है। जबकि पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी मौजूद रहेगी। जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगी।

Oneplus nord 2t will launch in india on 1 july know details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2022 | 12:31 PM

Topics:  

  • Tech News

सम्बंधित ख़बरें

1

2026 में स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा महंगा! RAM घटेगी, फीचर्स कम होंगे और जेब पर पड़ेगा सीधा असर

2

कम बजट में OnePlus का सपना पूरा! शुरू हुई खास सेल, मोबाइल से लेकर ईयरबड्स तक सस्ता मिलेंगा सब

3

नकली iPhone और Apple प्रोडक्ट्स से कैसे बचें? खरीदने से पहले जरूर जान लें ये आसान तरीके

4

क्या आपकी Washing Machine जल्दी हो जाती है खराब ? सर्दियों में ये सावधानी बचा सकती हैं हजारों रुपये

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.