WhatsApp से अब होगी कमाई, नया फीचर आया तो घर बैठे बढ़ेगी इनकम

WhatsApp Paid Subscription: Instagram पर Subscribers Only फीचर से कमाई कर रहे हैं, तो अब आपके लिए एक और बड़ा मौका आने वाला है। दरअसल, WhatsApp भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
Now You Can Earn Money on WhatsApp New Feature Arrives
WhatsApp Paid Subscription (Source. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

WhatsApp Channel Monetization: अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और Instagram पर 'Subscribers Only' फीचर से कमाई कर रहे हैं, तो अब आपके लिए एक और बड़ा मौका आने वाला है। दरअसल, WhatsApp भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नए मॉनेटाइजेशन फीचर पर काम कर रही है, जिससे क्रिएटर्स अपने कंटेंट से सीधे पैसे कमा सकेंगे। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में देखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।

क्या है नया पेड सब्सक्रिप्शन फीचर?

नई रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है, जिसमें चैनल ओनर्स अपने कंटेंट को पेवॉल के पीछे लॉक कर सकेंगे। यानी, यूजर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इस फीचर के तहत:

  • क्रिएटर्स खुद सब्सक्रिप्शन फीस तय कर सकेंगे
  • चैनल सेटिंग्स में ही पेमेंट ऑप्शन मिलेगा
  • फ्री और पेड कंटेंट दोनों एक साथ शेयर किए जा सकेंगे

इससे क्रिएटर्स को कमाई का नया जरिया मिलेगा, जबकि वे अपने ऑडियंस के साथ फ्री अपडेट भी जारी रख पाएंगे।

अब दिखेगी पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या

Meta इस फीचर के साथ ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने पर भी फोकस कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब चैनल पर कुल फॉलोअर्स के साथ-साथ पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या भी दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि यह जानकारी सभी यूजर्स को दिखाई देगी, यहां तक कि उन्हें भी जो उस चैनल को सब्सक्राइब नहीं करते। इससे यूजर्स को किसी चैनल की लोकप्रियता और उसकी वैल्यू का अंदाजा पहले ही लग जाएगा।

फ्री यूजर्स के लिए भी रहेगा फायदा

रिपोर्ट में साफ किया गया है कि पेड फीचर्स आने के बाद भी WhatsApp का फ्री एक्सपीरियंस खत्म नहीं होगा। यूजर्स पहले की तरह फ्री में चैनल्स को फॉलो कर सकेंगे। इसके अलावा, ऐप में ऐसा फिल्टर भी आ सकता है जिससे फ्री और प्रीमियम पोस्ट के बीच आसानी से अंतर किया जा सके। इससे यूजर्स को नेविगेशन में कोई परेशानी नहीं होगी।

नियमों का करना होगा पालन

पेड सब्सक्रिप्शन शुरू होने के बाद भी सभी क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म की पॉलिसी का सख्ती से पालन करना होगा। चाहे कंटेंट फ्री हो या पेड, दोनों पर समान नियम लागू होंगे।

कब होगा लॉन्च?

फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग जारी है और इसमें लगातार सुधार किया जा रहा है। हालांकि, लॉन्च की कोई पक्की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसे बड़े स्तर पर रोल आउट किया जा सकता है।

क्यों है ये फीचर खास?

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है जो घर बैठे कमाई के नए मौके तलाश रहे हैं। WhatsApp का यह कदम डिजिटल क्रिएटर्स के लिए एक नई इनकम स्ट्रीम खोल सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com