भारत में लॉन्च हुआ M1 चिपसेट के नया iPad Air,जानिए क्या होगा खास और कीमत
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Twitter
नई दिल्ली: टेक दिग्गज एपल (Apple) ने भारत (India) में अपने कई शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च (Apple Products) कर दिए हैं। जिसमें से एक लेटेस्ट आईपैड एयर (iPad Air) भी है, जो एम1 चिप (M1 Chip) के साथ 8-कोर सीपीयू और 8-कोर जीपीयू सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। एपल का यह आईपैड बेहद खास है और शानदार फीचर्स से लैस है। इस डिवाइस में आपको पिछले साल लॉन्च हुए iPad Pro मॉडल की चिप देखने मिलती है। ग्राहक इस आईपैड को 11 मार्च यानी शुक्रवार से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसे 18 मार्च से स्टोर से भी ख़रीदा जा सकता है।
Price
न्यू iPad Air को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके वाई-फाई मॉडल की शुरुआती कीमत 54,900 रुपये से होती है। वहीं, वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल के बेस वेरिएंट को 68,900 रुपये में उतारा गया है। न्यू iPad Air 64GB और 256GB कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किए गए हैं।
Specifications
आईपैड एयर का पोर्टेबल डिजाइन बेहद शानदार है। इसमें 2360×1640 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 10.9 इंच का एलईडी-बैकलिट लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है। इसमें P3 वाइड-कलर सरगम के साथ-साथ ट्रू टोन व्हाइट बैलेंस सपोर्ट है। इस डिवाइस में M1 चिपसेट मिलता है, जो Apple के कुछ बेहतरीन लैपटॉप और टॉप-एंड iPad Pro को भी पावर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में LPG Gas संकट, नए कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडर के सहारे चल रही रसोई
Aaj Ka Rashifal 8 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
एम1 चिपसेट में मशीन लर्निंग (ML) को अनलॉक करने के लिए 8-कोर सीपीयू, 8-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन का सपोर्ट दिया गया है। इस लेटेस्ट आईपैड एयर में यूज़र्स को टच आईडी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें पावर और स्टैंडबाई मोड भी मिलेगा।
आईपैड एयर में f/1.8 लेंस के साथ 12MP वाइड रियर कैमरा मिलेगा, जो पिछले मॉडल के जैसा ही होगा। इसमें कैमरा फोकस पिक्सल, पैनोरमा (63-मेगापिक्सेल तक) के साथ ऑटोफोकस समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इस डिवाइस में यूज़र्स को स्मार्ट एचडीआर 3, फोटो जियोटैगिंग, ऑटो इमेज स्टेबिलाइजेशन और बर्स्ट मोड के अलावा 24, 25, 30 और 60fps फ्रेम दर पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
