इंस्टाग्राम के नए फीचर से अब पब्लिश स्टोरी में भी कर सकते हैं मेंशन, जानें कैसे
अब इंस्टाग्राम ने इस समस्या का हल निकाल दिया है। अब आप पहले से पब्लिश की हुई स्टोरी में भी किसी को मेंशन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर टैग हटाने (अनटैग) का भी ऑप्शन मिलेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram का ये खास फीचर आपके आएंगा काम। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अक्सर ऐसा होता है कि हम इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करने के बाद याद करते हैं कि किसी दोस्त को टैग करना रह गया। अब तक इसका एकमात्र उपाय स्टोरी को डिलीट कर फिर से पोस्ट करना था, लेकिन अब इंस्टाग्राम ने इस समस्या का हल निकाल दिया है। अब आप पहले से पब्लिश की हुई स्टोरी में भी किसी को मेंशन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर टैग हटाने (अनटैग) का भी ऑप्शन मिलेगा।
कैसे करें पब्लिश स्टोरी में किसी को मेंशन?
अगर आपने स्टोरी में किसी दोस्त को टैग करना भूल गए हैं, तो अब दोबारा पोस्ट करने की जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम ने स्टोरी मेंशन एडिट फीचर जारी किया है, जिससे आप आसानी से किसी को भी स्टोरी में ऐड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- इंस्टाग्राम ओपन करें और उस स्टोरी पर जाएं जिसमें मेंशन एड करना है।
- स्टोरी ओपन करने के बाद राइट कॉर्नर में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- अब “Add Mention” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें।
- आपको अपने फ्रेंड्स की पूरी लिस्ट दिखेगी, यहां से नाम से सर्च करके उन्हें मेंशन करें।
- “Done” पर क्लिक करें, और आपका दोस्त अब स्टोरी में टैग हो जाएगा।
अगर किसी को अनटैग करना हो तो?
अगर आप पहले से टैग किए गए व्यक्ति को स्टोरी से हटाना (अनटैग) चाहते हैं, तो इसके लिए भी प्रोसेस बेहद आसान है:
सम्बंधित ख़बरें
Instagram छोड़ो, यहां बनाओ पैसा, नए सोशल मीडिया ऐप्स से घर बैठे कमाई, YouTube और Facebook को भी छोड़ा पीछे
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
नवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने किया पोप का अपमान, खुद को बताया ईसा जैसा महान
- जिस स्टोरी से किसी को अनटैग करना है, उसे ओपन करें।
- राइट कॉर्नर में तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- अगर “Remove Tag” का ऑप्शन दिखाई दे रहा है, तो उस पर क्लिक करें।
- अगर ये ऑप्शन सीधे नहीं दिखता, तो “More” पर क्लिक करें और फिर “Story Mentions” में जाएं।
- यहां से जिसमेंशन को हटाना है, उसे सेलेक्ट कर “Remove Tag” पर क्लिक करें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
नए फीचर से स्टोरी एडिट करना हुआ आसान
इस फीचर के आने से अब इंस्टाग्राम यूजर्स को स्टोरी डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर कोई दोस्त स्टोरी मेंशन से छूट जाता है, तो उसे बाद में भी जोड़ा जा सकता है, और अगर किसी को टैग हटाना हो, तो वह भी संभव है। यह फीचर खासतौर पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
