Netflix का बड़ा फैसला: मोबाइल से TV पर कास्टिंग फीचर हटा, यूजर्स में बढ़ी नाराजगी
Netflix Casting: Netflix ने अपने मोबाइल ऐप से स्मार्ट TV और स्ट्रीमिंग डिवाइस पर कंटेंट कास्ट करने की सुविधा बंद कर दी है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें अब ऐप में Cast आइकॉन नहीं मिल रहा।
- Written By: सिमरन सिंह
Netflix में हुआ बढ़ा बदलाव। (सौ. Netflix)
Netflix Cast Feature: साइलेंट अपडेट के तहत Netflix ने अपने मोबाइल ऐप से स्मार्ट TV और स्ट्रीमिंग डिवाइस पर कंटेंट कास्ट करने की सुविधा बंद कर दी है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें अब ऐप में Cast आइकॉन दिखाई ही नहीं दे रहा। कंपनी ने इस बदलाव पर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की, लेकिन अपने सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी जोड़ दी है। खास बात यह है कि यह फीचर हटाना नए Chromecast और Google TV Streamer यूजर्स को सीधा प्रभावित करता है।
मोबाइल कास्टिंग फीचर क्यों था खास?
Netflix का मोबाइल कास्टिंग फीचर उन यूजर्स के लिए बेहद मददगार था जिनके स्मार्ट TV में स्टोरेज सीमित है या जो मोबाइल से ही कंटेंट ब्राउज़ करना पसंद करते हैं। इस फीचर की मदद से बिना TV में Netflix ऐप इंस्टॉल किए सीधे फोन से शो और फिल्में चलाना संभव था। लेकिन नई सपोर्ट पेज अपडेट के मुताबिक, अब अधिकांश TVs और TV-स्ट्रीमिंग डिवाइसेज़ के लिए यह सपोर्ट खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव को पहली बार Android Authority ने नोटिस किया।
कौन से डिवाइस सपोर्ट करेंगे Cast और कौन नहीं?
Netflix ने साफ कर दिया है कि:
- सपोर्ट मिलेगा:
- पुराने Chromecast डिवाइसेज़
- ऐसे स्मार्ट TV जिनमें Google Cast इनबिल्ट है
सपोर्ट नहीं मिलेगा:
- नए Chromecast मॉडल
- Google TV Streamer
इन डिवाइसेज़ पर अब मोबाइल ऐप से कास्टिंग पूरी तरह बंद रहेगी। कई यूजर्स का कहना है कि उनके ऐप से Cast आइकॉन अचानक गायब हो गया है, जबकि कुछ को अभी भी यह दिख रहा है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह सभी से हट जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
ये भी पढ़े: आसमान में साइबर अटैक! GPS स्पूफिंग ने हिलाया भारत का एविएशन सिस्टम
यूजर्स की बढ़ती शिकायतें और Netflix का जवाब
Reddit पर पहली बार u/DavidinCincinnati नाम के यूजर ने बताया कि उनके Netflix ऐप में Cast विकल्प गायब हो गया है। इसके बाद कई यूजर्स ने भी यही समस्या साझा की।
एक अन्य Reddit यूजर u/freetherabbit ने बताया कि Netflix कस्टमर सपोर्ट ने उन्हें कहा: “अगर आपका डिवाइस अपने साथ खुद का रिमोट लेकर आता है, तो कास्टिंग की अनुमति नहीं होगी।” पहले ही एड-सपोर्टेड Netflix प्लान में कास्टिंग सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब इस नए बदलाव के चलते नियमित प्लान वाले यूजर्स भी इस फीचर से वंचित हो गए हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।
