Netflix का बड़ा फैसला: मोबाइल से TV पर कास्टिंग फीचर हटा, यूजर्स में बढ़ी नाराजगी

Netflix Casting: Netflix ने अपने मोबाइल ऐप से स्मार्ट TV और स्ट्रीमिंग डिवाइस पर कंटेंट कास्ट करने की सुविधा बंद कर दी है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें अब ऐप में Cast आइकॉन नहीं मिल रहा।
Netflix का बड़ा फैसला: मोबाइल से TV पर कास्टिंग फीचर हटा, यूजर्स में बढ़ी नाराजगी
Netflix में हुआ बढ़ा बदलाव। (सौ. Netflix)
Published on
Updated on

Netflix Cast Feature: साइलेंट अपडेट के तहत Netflix ने अपने मोबाइल ऐप से स्मार्ट TV और स्ट्रीमिंग डिवाइस पर कंटेंट कास्ट करने की सुविधा बंद कर दी है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें अब ऐप में Cast आइकॉन दिखाई ही नहीं दे रहा। कंपनी ने इस बदलाव पर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की, लेकिन अपने सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी जोड़ दी है। खास बात यह है कि यह फीचर हटाना नए Chromecast और Google TV Streamer यूजर्स को सीधा प्रभावित करता है।

मोबाइल कास्टिंग फीचर क्यों था खास?

Netflix का मोबाइल कास्टिंग फीचर उन यूजर्स के लिए बेहद मददगार था जिनके स्मार्ट TV में स्टोरेज सीमित है या जो मोबाइल से ही कंटेंट ब्राउज़ करना पसंद करते हैं। इस फीचर की मदद से बिना TV में Netflix ऐप इंस्टॉल किए सीधे फोन से शो और फिल्में चलाना संभव था। लेकिन नई सपोर्ट पेज अपडेट के मुताबिक, अब अधिकांश TVs और TV-स्ट्रीमिंग डिवाइसेज़ के लिए यह सपोर्ट खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव को पहली बार Android Authority ने नोटिस किया।

कौन से डिवाइस सपोर्ट करेंगे Cast और कौन नहीं?

Netflix ने साफ कर दिया है कि:

  • सपोर्ट मिलेगा:
  • पुराने Chromecast डिवाइसेज़
  • ऐसे स्मार्ट TV जिनमें Google Cast इनबिल्ट है

सपोर्ट नहीं मिलेगा:

  • नए Chromecast मॉडल
  • Google TV Streamer

इन डिवाइसेज़ पर अब मोबाइल ऐप से कास्टिंग पूरी तरह बंद रहेगी। कई यूजर्स का कहना है कि उनके ऐप से Cast आइकॉन अचानक गायब हो गया है, जबकि कुछ को अभी भी यह दिख रहा है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह सभी से हट जाएगा।

यूजर्स की बढ़ती शिकायतें और Netflix का जवाब

Reddit पर पहली बार u/DavidinCincinnati नाम के यूजर ने बताया कि उनके Netflix ऐप में Cast विकल्प गायब हो गया है। इसके बाद कई यूजर्स ने भी यही समस्या साझा की।

एक अन्य Reddit यूजर u/freetherabbit ने बताया कि Netflix कस्टमर सपोर्ट ने उन्हें कहा: "अगर आपका डिवाइस अपने साथ खुद का रिमोट लेकर आता है, तो कास्टिंग की अनुमति नहीं होगी।" पहले ही एड-सपोर्टेड Netflix प्लान में कास्टिंग सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब इस नए बदलाव के चलते नियमित प्लान वाले यूजर्स भी इस फीचर से वंचित हो गए हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com