एक हफ्ते Netflix नहीं देखा तो बंद हो जाएगा अकाउंट? वायरल दावे ने उड़ाई यूजर्स की नींद, जानिए पूरा सच

Netflix Inactivity Rules: आप भी Netflix का इस्तेमाल करते हैं और कुछ दिनों से कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं देखी है तो घबराने की जरूरत नहीं है।
Netflix account be deactivated if you don't watch it for a week  full truth.
Netflix के बंद होने का दावा सच या झूठ।Source. Social Media
Published on
Updated on

Netflix One Week Inactive Account: आप भी Netflix का इस्तेमाल करते हैं और कुछ दिनों से कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं देखी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर यह दावा वायरल हो रहा है कि एक हफ्ते तक Netflix नहीं देखने पर अकाउंट फ्रीज या कैंसल हो सकता है। लेकिन यह दावा गलत है। Netflix की ऐसी कोई नीति नहीं है जिसके तहत सिर्फ सात दिन तक कंटेंट न देखने पर आपका अकाउंट बंद कर दिया जाए।

इसमें जब तक आपकी मासिक सदस्यता का भुगतान समय पर होता रहता है आप Netflix से अपनी मर्जी के मुताबिक ब्रेक ले सकते हैं। जिसकी सीधी मतलब है कि एक सप्ताह ही नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा समय तक स्ट्रीमिंग न करने पर भी केवल इसी वजह से आपका अकाउंट बंद नहीं होगा।

एक साल तक इस्तेमाल न करने पर क्या होगा?

जानकारी में बताया जाता है कि Netflix लंबे समय तक निष्क्रिय रहने वाले अकाउंट्स को लेकर जरूर नियम रखता है। कंपनी का इसको लेकर कहना है कि अगर किसी अकाउंट से एक साल तक कुछ भी स्ट्रीम नहीं किया गया तो उसे निष्क्रिय माना जा सकता है। कुछ स्थितियों में जहां यूजर भुगतान तो करता रहा लेकिन कभी स्ट्रीमिंग नहीं की यह अवधि दो साल तक हो सकती है। ऐसे मामलों में Netflix सीधे अकाउंट बंद करने के बजाय पहले यूजर से संपर्क कर सकता है। कंपनी ईमेल या नोटिफिकेशन के जरिए पूछ सकती है कि यूजर अपनी सदस्यता जारी रखना चाहता है या नहीं।

Password Sharing को लेकर 31 दिन वाला नियम

इस वायरल दावे में शायद भ्रम की एक बड़ी वजह Netflix का 31 दिन वाला घरेलू डिवाइस वेरिफिकेशन नियम हो सकता है। Password Sharing से जुड़े नियमों के तहत घर के बाहर इस्तेमाल किए जा रहे कुछ डिवाइस को मुख्य घर के Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होकर कम से कम हर 31 दिन में Netflix खोलना पड़ सकता है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नियम एक सप्ताह में एक बार Netflix देखने की अनिवार्यता नहीं है। यह मुख्य रूप से डिवाइस और Netflix Household की पुष्टि करने के लिए बनाए गए है।

Netflix account be deactivated if you don't watch it for a week  full truth.
Instagram-Facebook पर अब AI की कड़ी नजर, Meta का सिस्टम रोज पकड़ रहा 5,000+ स्कैम, अब बदलेगा कंटेंट रिव्यू

Netflix अकाउंट बंद होने से कैसे बचें?

बताया जाता है कि अपने Netflix अकाउंट को सक्रिय रखने के लिए हर सप्ताह फिल्म या सीरीज देखना जरूरी नहीं है। सबसे जरूरी बात है कि आपकी सदस्यता का भुगतान नियमित रूप से होता रहे। वहीं अगर आप अपने अकाउंट की मौजूदा सदस्यता, बिलिंग या प्लान की जानकारी देखना चाहते हैं तो Netflix Account Page पर लॉगइन करके विवरण जांच सकते हैं। वहीं एक हफ्ते Netflix न देखने से अकाउंट बंद होने का दावा महज इंटरनेट अफवाह है। इसलिए कुछ दिनों या हफ्तों का ब्रेक लेने पर आपकी सदस्यता सिर्फ इसी वजह से खत्म नहीं होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com