पुराने कपड़े दो ब्रांडेड कपड़े लो: शुरू हुआ फैशन फैक्ट्री एक्सचेंज फेस्ट
त्योहारों के सीजन में कम दाम में स्टाइलिश और ब्रांडेड कपड़े रिलायंस रिटेल का ‘फैशन फैक्ट्री एक्सचेंज फेस्टिवल’ आपको शानदार ऑफर दें रहा है। आप पुराने कपड़ों को देकर नए कपड़े ले सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
reliance fashion factory exchange में क्या कुछ है खास। (सौ. Design)
अगर आप त्योहारों के सीजन में कम दाम में स्टाइलिश और ब्रांडेड कपड़े खरीदने का सोच रहे हैं, तो रिलायंस रिटेल का ‘फैशन फैक्ट्री एक्सचेंज फेस्टिवल’ आपके लिए सुनहरा मौका है। मुकेश अंबानी की इस पहल के तहत ग्राहक अपने पुराने या अनब्रांडेड कपड़ों को एक्सचेंज कर नए ब्रांडेड कपड़े भारी छूट पर खरीद सकते हैं। यह ऑफर खास तौर पर सावन और आने वाले तीज-त्योहारों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
कब और कहां मिलेगा यह ऑफर?
यह विशेष एक्सचेंज ऑफर 20 जुलाई तक देशभर के सभी रिलायंस फैशन फैक्ट्री स्टोर्स पर उपलब्ध है। आमतौर पर यह स्टोर पहले से ही ब्रांडेड कपड़ों पर बड़ी छूट के लिए जाना जाता है, और अब इस फेस्टिवल में पुराने कपड़ों के बदले नए फैशनेबल परिधान बेहद कम कीमत पर मिल रहे हैं।
किन कपड़ों का कर सकते हैं एक्सचेंज?
ग्राहक अपने पुराने डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट या बच्चों के कपड़े स्टोर पर ला सकते हैं। बदले में उन्हें एक्सचेंज कूपन मिलेंगे, जिनकी वैल्यू कुछ इस प्रकार है:
सम्बंधित ख़बरें
Korean Fashion Trend: ओवरसाइज लुक से लेकर बो स्टाइल टॉप तक, भारतीय युवाओं को खूब भा रहा कोरियन फैशन- PHOTOS
Back Necklace Fashion: अब आगे नहीं गले के पीछे पहना जा रहा है हार, Met gala से लेकर Cannes तक दिखा ट्रेंड
सिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट
Saree Fashion Tips: शादी की हर रस्म में लगना है बला की खूबसूरत, तो इन शिफॉन साड़ियों को करें स्टाइल
- डेनिम के लिए – ₹400 तक
- शर्ट के लिए – ₹250 तक
- टी-शर्ट के लिए – ₹150 तक
- बच्चों के कपड़ों के लिए – ₹100 तक
इन कूपनों से ग्राहक नई खरीदारी कर सकते हैं या अन्य जरूरी वस्तुएं भी ले सकते हैं।
Press Note – Fashion Factory’s Branded Exchange Festival is here! – Exchange Your Unbranded Fashion for Top Brands — Only at Fashion Factory – Out with the Old, In with the Brands: Exchange & Save Big! Mumbai, 1st July 2025: Fashion Factory, Reliance Retail’s popular fashion… pic.twitter.com/3oJ763sqjn — Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) July 1, 2025
किन ब्रांड्स पर मिलेगा फायदा?
इस फेस्टिवल के दौरान आप Lee, Lee Cooper, John Players, Raymond, Park Avenue, Cano, Peter England, Allen Solly, Van Heusen और Louis Philippe जैसे प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के कपड़े खरीद सकते हैं। साथ ही, नई खरीदारी पर 50% तक की छूट भी दी जा रही है।
पाकिस्तान से लगभग पूरी तरह हट गई Microsoft, टेक इंडस्ट्री में मचा हड़कंप
क्यों खास है ये एक्सचेंज फेस्टिवल?
- पुराने कपड़ों से छुटकारा पाने का स्मार्ट तरीका
- टॉप ब्रांड्स के कपड़े कम दाम में
- त्योहारों के लिए बजट फ्रेंडली शॉपिंग
- पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद (री-यूज)
“अगर आप भी अपने पुराने कपड़ों से कुछ नया और ट्रेंडी पाना चाहते हैं, तो यह फेस्टिवल आपके लिए बेहतरीन अवसर है।” तो देर न करें! 20 जुलाई से पहले अपने नजदीकी रिलायंस फैशन फैक्ट्री स्टोर पर जाकर इस शानदार ऑफर का लाभ जरूर उठाएं।
