दिवाली पर लाए Mukesh Ambani खास ऑफर, 12 हजार में मिलेगा लैपटॉप
साल 2023 में JioBook 11 को लॉन्च किया गया था। जिस पर भारी डिस्काउंट को देखा जा रहा है। इस लैपटॉप को आप महेश 12,890 में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप के साथ आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं और amazon.in पर या फिर रिलायंस डिजिटल से आप इस आर्डर कर सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
JioBook अपने यूजर्स को खुश करने के लिए नई कीमतों को लाया है। (सौ. Amazon)
नवभारत डिजिटल डेस्क. आप ही सस्ता और अच्छा लैपटॉप लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए JioBook काफी अच्छा ऑप्शन रहने वाली है। साल 2023 में JioBook 11 को लॉन्च किया गया था। जिस पर भारी डिस्काउंट को देखा जा रहा है। इस लैपटॉप को आप महेश 12,890 में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप के साथ आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं और amazon.in पर या फिर रिलायंस डिजिटल से आप इस आर्डर कर सकते हैं। JioBook 11 का ऑफिस के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह स्टूडेंट के लिए भी काफी अच्छा ऑप्शन है। जो एंड्रॉयड 4G लैपटॉप में आपको मिलेगा।
क्या है लैपटॉप के खास फीचर्स?
जिओ के इस लैपटॉप के खास फीचर्स की बात करें तो यह MediaTek 8788 CPU के साथ आएगा। जो JioOS पर काम करता है। इस लैपटॉप पर आप सीधे तौर पर 4G मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सीधे वाईफाई कनेक्शन से भी जुड़ जाता है। लैपटॉप 11.6 इंच की स्क्रीन और 990 ग्राम वेट के साथ आएगा। इसी के साथ सिंगल ब्लू कलर वेरिएंट में आप इसे ले सकते हैं। इस लैपटॉप में 64GB की स्टोरेज भी है जो 4GB रैंम के साथ आपको मिलने वाली है। जिओ का ये भी कहना है कि लैपटॉप एवरेज बैटरी लाइफ 8 घंटे तक चलती है।
ये भी पढ़े: SpaceX करेंगा Super Heavy rocket को री-लॉन्च, इस तरह से प्लानिंग हुई पूरी
सम्बंधित ख़बरें
Dhirubhai Ambani Death Anniversary: जेब में 500 लेकर आए मुंबई, ऐसे खड़ी की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
लैपटॉप में मिलेगी 12 महीने की वारंटी
जिओ की तरफ से यह लैपटॉप आपको 12 महीने की वारंटी के साथ दिया जा रहा है। जो Infinity Keyboard के साथ टचपैड के मिलेगा। इसकी मदद से आप अच्छी तरह से अपने काम को कर पाएंगे। JioBook में आपको अच्छे डिस्प्ले के साथ कई सारे फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। जो केवल 12,890 में आपका हो सकता है। अमेजॉन पर इस प्रोडक्ट को 3.2 रेटिंग दी गई है। इसी के साथ लैपटॉप के अंदर नेटफ्लिक्स, माइक्रोसॉफ्ट टीम, व्हाट्सएप जैसी कई से फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप वेबकैम और स्टीरियो स्पीकर का भी इस्तेमाल करते हुए वीडियो कॉल की अच्छी एक्सपीरियंस को जी सकते हैं। जियो की तरफ से इसमें आपको 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज भी दी जा रही है।
