Meta Smart Glasses पर बढ़ी सख्ती, इस देश के रेस्टोरेंट-पब में पहनने पर रोक, जानें क्यों मचा बवाल

Meta Ray-Ban Smart Glasses: स्मार्ट टेक्नोलॉजी तेजी से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रही है। इसी कड़ी में Meta के स्मार्ट ग्लास ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।
Meta Smart Glasses wearing them banned in restaurants and pubs in this UK
Meta Smart Glasses को UK में Ban कर दिया गया है। Source. gemini
Updated on

Meta Smart Glasses Ban UK: स्मार्ट टेक्नोलॉजी तेजी से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रही है। इसी कड़ी में Meta के स्मार्ट ग्लास ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। देखने में ये चश्मे सामान्य लगते हैं लेकिन इनमें कैमरा और स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं जो यूजर्स को फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करने और कई दूसरे काम करने की सुविधा देते हैं। लेकिन अब यही तकनीक कंपनी के लिए नई चुनौती बनती दिखाई दे रही है। बता दें कि ब्रिटेन में कई पब्लिक और हॉस्पिटैलिटी जगहों पर Meta Smart Glasses के इस्तेमाल को लेकर सख्ती बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों की Privacy और Consent से जुड़े सवाल हैं।

लंदन के रेस्टोरेंट और क्लब में बढ़ी सख्ती

मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि लंदन के कुछ प्रीमियम रेस्टोरेंट, प्राइवेट मेंबर्स क्लब और बड़े पब ग्रुप स्मार्ट ग्लास को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। जिसमें से कुछ जगहों पर ग्राहकों से इन्हें न पहनने के लिए कहा जा रहा है जबकि कई जगह बिना अनुमति रिकॉर्डिंग पर रोक लगाई जा रही है। बता दें कि कैमरा लगे स्मार्ट ग्लास को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामने मौजूद व्यक्ति को पता भी न चले और उसकी फोटो या वीडियो रिकॉर्ड हो जाए। यही वजह है कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में इसके इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है।

Instagram भी प्राइवेसी वाले कंटेंट पर सख्त

इस विवाद का असर सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। जिसमें Instagram प्रमुख Adam Mosseri ने कहा है कि अगर स्मार्ट ग्लास से बनाया गया कंटेंट किसी व्यक्ति की प्राइवेसी का उल्लंघन करता है तो उसे प्लेटफॉर्म से हटाया जा सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे मामलों में प्लेटफॉर्म अपने नियमों के तहत कंटेंट पर कार्रवाई कर सकता है।

70 लाख से ज्यादा यूनिट बिकने का दावा

जैसा की सभी को पता है कि Meta Smart Glasses ने पिछले साल में काफी लोकप्रियता हासिल की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस अवधि में इनकी 70 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। वहीं कंपनी लगातार इनके नए डिजाइन और सेलिब्रिटी वेरिएंट पेश कर रही है जिससे स्मार्ट ग्लास एक टेक डिवाइस के साथ फैशन एक्सेसरी के तौर पर भी अपनी जगह बना रहे हैं। लेकिन बिक्री बढ़ने के साथ प्राइवेसी की चिंता भी बढ़ रही है। जिससे कैमरा हमेशा मौजूद होने के कारण पब्लिक प्लेसेज में दूसरे लोगों की सहमति का सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है।

Meta Smart Glasses wearing them banned in restaurants and pubs in this UK
LPG Cylinder पर पड़ेगा सीधा असर, 16 अगस्त तक Aadhaar e-KYC नहीं किया तो सब्सिडी वाला सिलेंडर हो सकता है बंद

आगे और बढ़ सकती हैं पाबंदियां

Meta Smart Glasses भविष्य की टेक्नोलॉजी की झलक जरूर दिखाते हैं लेकिन इनके साथ Privacy और Consent की चुनौती भी जुड़ी है। जिसमें ब्रिटेन में रेस्टोरेंट, क्लब और पब द्वारा उठाए जा रहे कदम संकेत देते हैं कि आने वाले समय में दूसरे देशों में भी इनके इस्तेमाल के लिए अलग नियम बनाए जा सकते हैं। वहीं Meta के सामने अब चुनौती सिर्फ बिक्री और नए फीचर्स बढ़ाने की नहीं बल्कि यह भरोसा कायम करने की भी है कि स्मार्ट ग्लास लोगों की निजी जिंदगी के लिए खतरा नहीं बनेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com