-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- India Is Emerging As A Data Superpower In 2030 Ai
भारत बन रहा डेटा का सुपरपावर, मिडिल क्लास के लिए खुलेंगे लाखों नौकरी के मौके
- Written By: सिमरन सिंह
AI Data Demand: डिजिटल दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसका सीधा असर डेटा सेंटर इंडस्ट्री पर साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश का डेटा सेंटर मार्केट 2030 तक करीब 22 बिलियन डॉलर का होगा

AI Data (Source. Freepik)
India Data Center Market: भारत तेजी से डिजिटल दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसका सीधा असर डेटा सेंटर इंडस्ट्री पर साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश का डेटा सेंटर मार्केट 2025 तक करीब 10 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक 22 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
इस जबरदस्त ग्रोथ के पीछे क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बढ़ती इंटरनेट खपत को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। डिजिटल सेवाओं की मांग जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से डेटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग की जरूरत भी बढ़ती जा रही है।
विदेशी निवेश का भरोसा, भारत बना पसंदीदा बाजार
वेस्टियन की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच भारत के डेटा सेंटर सेक्टर में 13 से 15 बिलियन डॉलर का निवेश आया है। इसमें लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा विदेशी निवेशकों का है, जो इस सेक्टर में मजबूत भरोसा दिखाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
Google Pixel 11 Series का इंतजार खत्म, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, नए Gold लुक और AI फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
YouTube और X पर बड़ा आरोप, AI से अश्लील तस्वीरें बनाने वाली वेबसाइट्स तक पहुंचा रहे लाखों यूज़र्स
अब एआई (AI) गिनेगा बस के मुसाफिर; नागपुर मनपा परिवहन विभाग उठाने जा रहा है तकनीक आधारित बड़ा कदम
आने वाले पांच सालों में 60 से 70 बिलियन डॉलर के नए निवेश की घोषणा की गई है। इससे यह साफ हो गया है कि बड़े ग्लोबल ऑपरेटर्स और कंपनियां भारत में अपना विस्तार करना चाहती हैं। यह निवेश केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि टेक्नोलॉजी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
भारत बनेगा ग्लोबल डेटा हब
इस समय भारत में डेटा सेंटर की ऑपरेशनल क्षमता 1.4 से 1.6 गीगावॉट के बीच है, जो 164 फैसिलिटीज में फैली हुई है। इसके अलावा 700 मेगावॉट से ज्यादा क्षमता निर्माणाधीन है और 1 से 1.2 गीगावॉट की योजना तैयार है।
अनुमान है कि 2026 तक यह क्षमता 2 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी और 2030 तक 4 से 5 गीगावॉट हो सकती है। यह तेजी से बढ़ती क्षमता दिखाती है कि भारत आने वाले समय में डेटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।
ये भी पढ़े: बिजली बिल से टेंशन खत्म, AC को बस इस तापमान पर चलाएं, बिल हो जाएगा कम
AI, क्लाउड और 5G ने बढ़ाई मांग
भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेटा की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। एक औसत यूजर हर महीने 25 जीबी से ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा है। AI, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, डिजिटल पेमेंट, OTT प्लेटफॉर्म और 5G सेवाओं के विस्तार ने डेटा की मांग को और तेज कर दिया है। इन सभी कारणों से कंपनियों को बड़े और एडवांस डेटा सेंटर बनाने की जरूरत पड़ रही है।
भविष्य में क्यों जरूरी है यह सेक्टर?
डेटा सेंटर सेक्टर की यह ग्रोथ न सिर्फ टेक्नोलॉजी को मजबूत बनाएगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। आने वाले समय में यह इंडस्ट्री भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित हो सकती है।
India is emerging as a data superpower in 2030 ai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM














