8 रुपये से भी कम रोज़ाना खर्च, 100GB डेटा फ्री, BSNL का सस्ता प्लान आज नहीं लिया तो पछताएंगे
BSNL Affordable Plan: BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ समय पहले एक जबरदस्त लिमिटेड टाइम ऑफर लॉन्च किया था, जो अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। इस ऑफर में कई सारें खास फायदें मिल रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह
BSNL Plan (Source. Freepik)
Government Telecom Offer BSNL: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ समय पहले एक जबरदस्त लिमिटेड टाइम ऑफर लॉन्च किया था, जो अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बेहद कम कीमत में यूजर्स को भारी मात्रा में इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। अगर आप कम बजट में ज्यादा डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
BSNL का ₹251 वाला प्लान क्या है खास?
BSNL के ₹251 के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को कुल 100GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। खास बात यह है कि यह डेटा किसी दैनिक लिमिट में बंधा नहीं है। यानी चाहें तो पूरा डेटा एक ही दिन में खत्म करें या फिर पूरे 30 दिनों तक थोड़ा-थोड़ा इस्तेमाल करें फैसला पूरी तरह आपका है।
कॉलिंग, SMS और एंटरटेनमेंट का पूरा पैक
इस प्लान के साथ BSNL ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे लोकल और STD कॉल्स की चिंता खत्म हो जाती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS फ्री भी दिए जा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, एंटरटेनमेंट का भी खास ख्याल रखा गया है। इस प्लान में फ्री BSNL BiTV का एक्सेस मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Census 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें: iPhone 15, 16 या 17 कौन सा फोन आपके लिए है परफेक्ट?
रिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
6 मई को बड़ा धमाका, Vivo X300 सीरीज लॉन्च, कीमत और फीचर्स के हिसाब से कौन सा फोन रहेगा सही?
Stay connected without limits! Unlock BSNL’s All-Access Digital Festive Pass with 100GB high-speed data, unlimited calls, 100 SMS/day, and FREE BiTV all with 30 days validity. Get unbeatable value at just ₹251 and enjoy reliable, affordable connectivity across Bharat.… pic.twitter.com/xVt0N2OVwm — BSNL India (@BSNLCorporate) January 25, 2026
क्या है BSNL BiTV?
जो लोग BSNL BiTV के बारे में नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह एक प्रीमियम कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस है। इसके तहत यूजर्स को 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 25 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देखने को मिलता है, वो भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के।
रोज़ का खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान
अगर इस प्लान की कीमत को उसकी वैधता से जोड़कर देखें, तो 30 दिनों के लिए ₹251 खर्च करने पर रोज़ का खर्च सिर्फ लगभग ₹8.36 बैठता है। आज के समय में इतने कम दाम में इतना ज्यादा डेटा और सुविधाएं मिलना किसी सौदे से कम नहीं है।
ये भी पढ़े: Gmail या Facebook भी खतरे में? 14 करोड़ पासवर्ड लीक, तुरंत न किया ये काम तो खाली हो सकता है अकाउंट!
ऑफर की आखिरी तारीख कब तक?
BSNL के मुताबिक, इस शानदार ऑफर का फायदा 31 जनवरी 2026 तक उठाया जा सकता है। इसके बाद कंपनी इस प्लान को बंद भी कर सकती है। ऐसे में अगर आप देर करते हैं, तो यह मौका हाथ से निकल सकता है।
कैसे उठाएं इस ऑफर का फायदा?
अगर आपके पास पहले से BSNL की सिम है, तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए इस प्लान को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास BSNL सिम नहीं है, तो नजदीकी BSNL ऑफिस जाकर नई सिम लेकर इस सस्ते और फायदेमंद प्लान का लाभ उठाया जा सकता है।
