Android, iPhone और कंप्यूटर पर YouTube शॉर्ट्स डाउनलोड करने का तरीका जानें
- Written By: मनोज पांडे
Updated On:
May 28, 2024 | 05:38 PM
File Photo
मुंबई: वर्तमान में लोग YouTube Shorts को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। ये शॉर्ट्स वीडियो फनी और शॉर्ट हैं। ये वीडियो 60 सेकंड या उससे कम के हैं। इन्हें भी इंस्टाग्राम रील्स की तरह ही बनाया जाता है। इसलिए अगर आपको कोई शार्ट वीडियो पसंद है तो आप उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि Android, iPhone और कंप्यूटर पर YouTube शॉर्ट्स कैसे डाउनलोड करें….
एंड्रॉइड फोन पर यूट्यूब शॉर्ट्स कैसे डाउनलोड करें?
- YouTube शॉर्ट्स डाउनलोड करने के लिए अपने Android डिवाइस पर YouTube ऐप खोलें।
- फिर उस YouTube शॉर्ट्स वीडियो को खोजें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
- उस वीडियो के नीचे शेयर बटन पर टैप करें। इसके बाद कॉपी लिंक का ऑप्शन चुनें।
- फिर अपने वेब ब्राउजर में https://ssyoutube.com/en79/youtube-video-downloader वेबसाइट खोलें।
- अब आपने जो यूट्यूब शॉर्ट वीडियो कॉपी किया है उसका लिंक सर्च बॉक्स में पेस्ट करें। इसके बाद डाउनलोड बटन पर टैप करें।
- यहां आपको वीडियो रेजोल्यूशन चुनने का ऑप्शन मिलता है। इसके बाद डाउनलोड बटन पर टैप करें। शॉर्ट्स वीडियो आपके एंड्रॉइड मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप कभी भी ऑफलाइन देख सकते हैं।
IPhone पर YouTube शॉर्ट्स कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले अपने आईफोन में यूट्यूब ऐप खोलें।
- अब उस यूट्यूब शॉर्ट वीडियो को सर्च करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
- वीडियो के नीचे शेयर बटन पर टैप करें।
- शेयर मेनू से कॉपी लिंक ऑप्शन पर टैप करें।
- अब अपने आईफोन में सफारी ऐप खोलें।
- यहां भी आपको https://ssyoutube.com/en79/youtube-video-downloader वेबसाइट खोलनी होगी।
- फिर कॉपी किए गए यूआरएल को डाउनलोड फील्ड में पेस्ट करें और डाउनलोड बटन पर टैप करें।
- वीडियो की गुणवत्ता का चयन करें और डाउनलोड बटन पर टैप करें। इस तरह आप आईफोन पर यूट्यूब शॉर्ट वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
कंप्यूटर पर YouTube शॉर्ट वीडियो कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर में यूट्यूब की वेबसाइट ओपन करें।
- अब अपने पसंदीदा YouTube शॉर्ट्स वीडियो को खोजें
- फिर उस शॉर्ट्स वीडियो को खोलें और वीडियो लिंक को कॉपी करें।
- अपने ब्राउज़र में YouTube डाउनलोडर वेबसाइट खोलें।
- URL के सर्च बॉक्स में कॉपी किए गए लिंक को पेस्ट करें और डाउनलोड बटन पर टैप करें।
- वीडियो की गुणवत्ता का चयन करें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
Learn how to download youtube shorts on android iphone and computer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 17, 2023 | 12:31 PM
