BGMI के बाद कंपनी ने लॉन्च किया शानदार Game, जानिए क्या कुछ है खास
यह गेम 11 दिसंबर को लॉन्च होगा और इसे एंड्रॉइड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड किया जा सकेगा। क्राफ्टन के मुताबिक, लॉन्च से पहले ही 10 लाख से अधिक लोग इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
BGMI भारत में लगाया Cookie Run India। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: लोकप्रिय गेम बीजीएमआई के निर्माता क्राफ्टन इंडिया ने देवसिस्टर्स के साथ मिलकर भारतीय गेमर्स के लिए नया मोबाइल गेम ‘कुकी रन इंडिया’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह गेम 11 दिसंबर को लॉन्च होगा और इसे एंड्रॉइड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड किया जा सकेगा। क्राफ्टन के मुताबिक, लॉन्च से पहले ही 10 लाख से अधिक लोग इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।
कुकी रन इंडिया की खासियतें
भारतीय संस्कृति का रंग
‘कुकी रन इंडिया’ विश्वप्रसिद्ध कुकी रन सीरीज का हिस्सा है, लेकिन इसे भारतीय गेमर्स के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। इस गेम में भारतीय मिठाइयों जैसे गुलाब जामुन और काजू कतली से प्रेरित अनोखे कुकीज़ शामिल किए गए हैं। साथ ही, ताजमहल जैसे भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों को भी गेम का हिस्सा बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Horoscope 23 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानिए स्वभाव, करियर, और जीवन का पूरा भविष्यफल
Nagpur Weather: 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, लू से बचने के लिए रहें सतर्क, जानें आज मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: आज 6 जिलों में भीषण गर्मी का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की चेतावनी
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
नहीं दिखेंगे विज्ञापन
यह गेम पूरी तरह से विज्ञापन-मुक्त होगा, जिससे खिलाड़ी बिना किसी रुकावट के गेमिंग का मजा ले सकेंगे। गेम में 300 से अधिक किरदार हैं, जिनमें से 20 किरदार भारतीय संस्करण के लिए खासतौर पर बनाए गए हैं।
गेमिंग अनुभव को नया आयाम
सामान्य स्मार्टफोन पर उपलब्धता
क्राफ्टन इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर श्रीनजॉय दास के अनुसार, यह गेम अधिकांश स्मार्टफोन पर आसानी से चल सकेगा। गेम को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसे खेलने के लिए महंगे फोन की जरूरत न पड़े। गेम की तकनीकी आवश्यकताओं की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
भविष्य की योजनाएं
क्राफ्टन इंडिया, जो अब तक बीजीएमआई जैसे सफल गेम्स बना चुकी है, 2025 तक 3-4 नए गेम्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। इससे कंपनी भारतीय गेमिंग बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
