itel का ये दमदार फोन 9 जनवरी को होगा लॉन्च, 6 हजार से भी कम होगी कीमत, यहां देखें शानदार फीचर्स
आईटेल अपना बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन itel Zeno 10 है, जिसे कंपनी 9 जनवरी को मार्केट में पेश करने वाली है। कंपनी ने इस फोन का टीजर भी जारी कर दिया है।
- Written By: मृणाल पाठक
itel Zeno 10 स्मार्टफोन (सौजन्यः एक्स)
नवभारत डेस्क: भारतीय टेक मार्केट में स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो शानदार फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन उनके दाम हर किसी के बजट के नहीं होते हैं, जिसकी वजह से आम जनता इन फोन्स को खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए स्मार्टफोन कंपनी आईटेल अपना एक शानदार फोन लॉन्च करने जा रही है। जो की दमदार फीचर्स से लैस भी है और उसकी कीमत भी काफी कम है।
आईटेल अपने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर है। इस कंपनी के फोन्स धांसू फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन इनकी कीमत काफी कम होती है। ऐसे में अब एक बाद फिर आईटेल अपना बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन itel Zeno 10 है, जिसे कंपनी 9 जनवरी को मार्केट में पेश करने वाली है। कंपनी ने इस फोन का टीजर भी जारी कर दिया है। जिसमें पता चलता है कि ये फोन 6 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च होने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…
शानदार होगा डिस्प्ले
itel Zeno 10 स्मार्टफोन कम कीमत में आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है। 9 जनवरी को लॉन्च के साथ ही इसकी सेल भी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया है। यह फोन जेनीथल डिजाइन के साथ आने वाला है। इसके बैक पैनल में वेव पैटर्न दिया गया है। ये फोन दो कलर में पेश किया जाएगा। इसमें 6.6 इंच की HD+IPS डिस्प्ले होगी, जो डायनैमिक बार के साथ आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
Google का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
Motorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
स्टोरेज के लिए काफी स्पेस
itel Zeno 10 स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ लॉन्च होने वाला है। इसमें 8GB का वर्चुएल रैम के साथ एक्सपैंड किया जा सकेगा। डेटा स्टोर करने के लिए इस फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। हालांकि अब तक इसकी खुलासा नहीं हुआ है कि ये फोन कौन से प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
कैमरा और बैटरी भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए Itel Zeno 10 में 8MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश यूनिट दी गई है। यह पोर्ट्रेट मोड, HDR, प्रो मोड, पैनोरमा और स्लो मोशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। जबकि फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो टाइप-C फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आने वाला है।
