Itel A23s स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, WhatsApp Call भी होगा रिकॉर्ड, जानें कितनी है कीमत
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Twitter
नई दिल्ली: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Itel ने अपना नया स्मार्टफोन (Itel Smartphone) लॉन्च कर दिया है। कंपनी यह नया स्मार्टफोन Itel A23s है। यह कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। Itel A23s Android Go Edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसमें कंपनी ने Unisoc प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ये अफोर्डेबल स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स से लैस है और इसमें 3020mAh की बैटरी दी गई है।
Specifications
Itel A23s में 5-इंच की FWVGA स्क्रीन दी गई है। जो 480×854 का रिज्योलूशन है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉरमेंस के लिए क्वाड कोर Unisoc प्रोसेसर दिया गया है, जो 2GB रैम के साथ आता है। इस एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। यूजर्स इसकी मेमोरी को microSD कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। Itel A23s स्मार्टफोन Android 11 Go Edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
Camera and Battery
फोटोग्राफी की बात करें तो, Itel A23s स्मार्टफोन के रियर में सिंगल लेंस दिया गया है, जो 2-मेगापिक्सल का है। इसके साथ कंपनी ने LED फ्लैश भी दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में VGA कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है। इस डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,020mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने एक यूनिक सोशल टर्बो फंक्शन भी दिया है। ये वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग, पीक मोड, कॉल अलार्म और स्टेटस सेविंग को सपोर्ट कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Smartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Price
Itel A23s को भारत में 5,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Sky Cyan, Sky Black और Ocean Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है। ग्राहक इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए खरीद सकते हैं। Itel A23s को खरीदने पर कंपनी ऑफर भी दे रही है। साथ ही कंपनी वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी कर रही है। हालांकि, इस ऑफर का फायदा खरीदने के 100 दिन अंदर ही लिया जा सकता है।
