iPhone SE 4 अब हो सकता है iPhone 16e के नाम से लॉन्च, मार्च 2025 में क्या कुछ नया
iPhone 16e नाम से पेश किया जा सकता है। इस नई डिवाइस की लॉन्चिंग मार्च 2025 में संभावित है। iPhone SE 4 अपने पिछले मॉडल्स से काफी अलग और उन्नत फीचर्स के साथ बाजार में उतरेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Iphone SE को 2025 में नए नाम के साथ लॉन्च किया जाना है। (सौ. Apple)
नवभारत टेक डेस्क: Apple अपने आगामी स्मार्टफोन iPhone SE 4 को लेकर सुर्खियों में है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे iPhone 16e नाम से पेश किया जा सकता है। इस नई डिवाइस की लॉन्चिंग मार्च 2025 में संभावित है। iPhone SE 4 अपने पिछले मॉडल्स से काफी अलग और उन्नत फीचर्स के साथ बाजार में उतरेगा।
नई डिजाइन और बड़ी डिस्प्ले
iPhone SE 4 में 6.06-इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो पिछले 4.7-इंच LCD डिस्प्ले के मुकाबले बड़ी और बेहतर होगी। इस बार Apple ने Touch ID होम बटन को हटाकर Face ID का उपयोग किया है, जिससे बेजल पतले हो जाएंगे और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बढ़ जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह iPhone 16 के बेस मॉडल के समान स्क्रीन डिजाइन के साथ आएगा।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए नया हार्डवेयर
iPhone SE 4 में Apple का A18 चिपसेट हो सकता है, जो इसे तेज और पावरफुल बनाएगा। RAM को 4GB से बढ़ाकर 8GB किया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग पहले से बेहतर होगी। फोन में 128GB स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। साथ ही, Apple की नई AI और मशीन लर्निंग तकनीकों का सपोर्ट मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरा अपग्रेड
iPhone 16e में 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है, जो इसे बजट-फ्रेंडली फोन सेगमेंट में भी प्रीमियम कैमरा क्वालिटी प्रदान करेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्यों खास है iPhone SE 4 या 16e?
Apple iPhone SE 4 को एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में पेश कर सकता है, जो नई डिजाइन, बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों को आकर्षित करेगा। यह Apple के लो-कॉस्ट सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
