Instagram में आया Creator Lab, भारत में हुआ लॉन्च

इंस्टाग्राम का क्रिएटिव लैब हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही मिलेगा, जबकि कैप्शन के लिए पांच भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। इसी के साथ क्रिएटिव लैब के अलावा कंपनी ने नए स्टोरीज का फीचर और बर्थडे विश फीचर भी लॉन्च किया है।
Instagram new feature
Instagram पर नया फीचर आ गया है। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. भारत में इंस्टाग्राम द्वारा क्रिएटिव लैब को लॉन्च कर दिया गया है, जिसके लिए मुंबई में एक इवेंट भी आयोजित किया गया था। अब इंस्टाग्राम का क्रिएटिव लैब हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही मिलेगा, जबकि कैप्शन के लिए पांच भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। इसी के साथ क्रिएटिव लैब के अलावा कंपनी ने नए स्टोरीज का फीचर और बर्थडे विश फीचर भी लॉन्च किया है। ये तीन नए फीचर्स स्टोरीज पर डायरेक्ट मैसेज और नोटिफिकेशन से जुड़े हुए हैं।

इंस्टाग्राम क्रिएटिव लैब

वैसे तो क्रिएटिव लैब को 2019 में ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन भारत में इसे अब लॉन्च किया गया है। इसके अंदर कंटेंट क्रिएटर के लिए एक रिसोर्स को तैयार किया गया है, जो सारे कंटेंट को मैनेज कर सकता है। इसे क्रिएटर लैब में देश से 14 क्रिएटर को शामिल किया गया है। वही क्रिएटर लैब के कैप्शन बंगाली, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, तमिल और अंग्रेजी में उपलब्ध किए गए हैं।

बाकी फीचर्स भी हुए शामिल

इस नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास स्टोरी पर कमेंट करना और दूसरे कई फीचर्स भी आए हैं। ये कमेंट 24 घंटे बाद गायब होंगे, हालांकि यदि कोई यूजर स्टोरी को हाईलाइट में ऐड करता है, तो कमेंट गायब नहीं होंगे। यूजर के पास कमेंट को बंद करने का भी ऑप्शन रहेगा। इसके अलावा, कैमरे से लेकर फोटो के कटआउट डायरेक्ट मैसेज में स्टीकर के तौर पर भेजे जा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com