Instagram की Reels से होगी मोटी कमाई? जानें कैसे कर सकते हैं यह काम
इंस्टाग्राम पर ब्रांड्स के साथ कोलेबरेशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे। यहां आपको बताया जाएगा कि कैसे आप इंस्टाग्राम पर अपने कंटेंट से कमाई कर सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
INstagram पर इस तरह से आप भी पैसे कमा सकते है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: आजकल ज्यादातर लोग घंटों इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल करते हैं, लेकिन इससे कमाई नहीं होती। अगर आप भी सोशल मीडिया से पैसे कमाने का सोच रहे हैं और इंस्टाग्राम पर ब्रांड्स के साथ कोलेबरेशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे। यहां आपको बताया जाएगा कि कैसे आप इंस्टाग्राम पर अपने कंटेंट से कमाई कर सकते हैं।
ब्रांड्स को पिच या डायरेक्ट मैसेज (DM) कैसे करें?
इंस्टाग्राम पर किसी ब्रांड के साथ कोलेबरेशन करना कठिन नहीं है। इसके लिए सबसे पहले आपको ब्रांड को ईमेल करना होगा। इस ईमेल में निम्नलिखित जानकारी शामिल करें:
- आपकी प्रोफाइल का प्रकार और किस तरह का कंटेंट आप बनाते हैं।
- आपके फॉलोअर्स की संख्या।
- आपके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक या यूजरनेम।
- आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स।
ईमेल टेम्पलेट हमेशा अपडेट रखें ताकि हर बार इसे नया बनाने की जरूरत न पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
MPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
मध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ईमेल में क्या जानकारी होनी चाहिए?
ईमेल लिखते समय निम्नलिखित डिटेल्स देना जरूरी है:
- आपका पूरा नाम और इंस्टाग्राम प्रोफाइल का लिंक।
- इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या।
- आपका जेंडर, कॉन्टैक्ट नंबर और वॉट्सऐप नंबर।
- आपका फुल एड्रेस।
- आपका क्रिएटर टाइप (लाइफस्टाइल, ब्यूटी, फैशन, डांस आदि)।
अगर आपने पहले किसी ब्रांड के साथ कोलेबरेशन किया है, तो उस कंटेंट के लिंक भी शेयर करें। कोशिश करें कि केवल बेस्ट कंटेंट के 4-5 लिंक शामिल करें।
ब्रांड्स की ईमेल आईडी कहां से लें?
ब्रांड्स की ईमेल आईडी उनकी वेबसाइट या इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आसानी से मिल सकती है। आप ईमेल के अलावा डायरेक्ट मैसेज (DM) भी कर सकते हैं, लेकिन डीएम का जवाब मिलने में ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए, ईमेल करना बेहतर विकल्प है।
कोलेबरेशन के प्रकार
1. बार्टर कोलेबरेशन:
शुरुआत में ब्रांड आपको बार्टर कोलेबरेशन ऑफर कर सकती है। इसमें ब्रांड अपना प्रोडक्ट मुफ्त में देती है, जिसे आपको प्रमोट करना होता है। ध्यान दें कि यह प्रोडक्ट नॉन-रिटर्नेबल होता है। ब्रांड कंटेंट का फॉर्मेट और इंस्ट्रक्शन देती है, जिसे फॉलो करना जरूरी है।
2. पेड कोलेबरेशन:
पेड कोलेबरेशन में ब्रांड प्रोडक्ट के साथ पैसे भी देती है। बदले में आपको रील्स और स्टोरी पोस्ट करनी होती है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
