बिजली बिल से टेंशन खत्म, AC को बस इस तापमान पर चलाएं, बिल हो जाएगा कम

Electricity Bill Saving Tips: गर्मी में हर कोई चाहता है कि घर ठंडा रहे, लेकिन इसके साथ बिजली का बिल बढ़ना सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। अक्सर लोग ज्यादा ठंडक पाने के लिए AC को 16-18 डिग्री तक करते है।
electricity bill worries simply run your AC at this specific temperature
AC Tips (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Smart AC Benefits: भीषण गर्मी में हर कोई चाहता है कि घर ठंडा रहे, लेकिन इसके साथ बिजली का बिल बढ़ना सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। अक्सर लोग ज्यादा ठंडक पाने के लिए AC को 16-18 डिग्री तक सेट कर देते हैं, जिससे बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। लेकिन अब सरकार ने खुद इसका सही तरीका बता दिया है, जिससे आप आराम के साथ-साथ अच्छी बचत भी कर सकते हैं।

सरकार की एडवायजरी क्या कहती है?

भारत सरकार के Bureau of Energy Efficiency (BEE) के मुताबिक, AC चलाने के लिए 24 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे आदर्श माना गया है। 1 जनवरी 2020 से लागू नियमों के अनुसार, BEE स्टार रेटिंग वाले सभी एयर कंडीशनर का डिफॉल्ट तापमान 24°C सेट होता है। यह तापमान न सिर्फ शरीर के लिए आरामदायक है, बल्कि बिजली की खपत को भी काफी हद तक कम करता है।

24 डिग्री पर AC चलाने के फायदे

अगर आप AC को 24°C पर चलाते हैं, तो कमरा आरामदायक ठंडा रहता है और मशीन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। इसके विपरीत, बहुत कम तापमान पर AC चलाने से कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स भी 24°C को सबसे संतुलित और किफायती तापमान मानते हैं।

रात में कितना रखें तापमान?

सोते समय AC का तापमान 24 डिग्री रखना सबसे बेहतर माना जाता है। कई लोग रात में 18-20 डिग्री पर AC चला देते हैं, लेकिन इससे न तो जल्दी ठंडक मिलती है और न ही नींद बेहतर होती है। बल्कि, इससे बिजली का बिल तेजी से बढ़ जाता है। अगर तापमान को बाहरी मौसम के करीब रखा जाए, तो AC ज्यादा कुशलता से काम करता है।

बिजली बचाने के आसान टिप्स

अगर आप AC के साथ पंखा भी चलाते हैं, तो ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है। इससे कम तापमान पर भी ज्यादा ठंडक महसूस होती है। इसके अलावा, अगर कमरे में नमी ज्यादा हो तो डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इससे हवा सूखी रहती है और ठंडक ज्यादा महसूस होती है, जिससे AC पर लोड कम पड़ता है।

स्मार्ट AC से बढ़ेगी बचत

आजकल स्मार्ट AC का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इन AC को मोबाइल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है और इनमें टाइमर व ऑटो टेम्परेचर जैसे फीचर्स होते हैं। आप सोने से पहले कमरे को ठंडा कर सकते हैं और रात में तापमान अपने आप बढ़ जाता है। इससे बिजली की बचत भी होती है और आराम भी बना रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com