खत्म हुई ऐपल की बादशाहत, स्मार्ट वॉच की दुनिया में अब इस कंपनी का बोलबाला
देशभर में कई कंपनियों की स्मार्ट वॉच मौजूद हैं, लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अब तक ऐपल ने खींचा है। लेकिन अब ऐपल की बदशाहत को चीनी कंपनी Huawei ने खत्म कर दी है।
- Written By: मृणाल पाठक
ऐपल स्मार्टवॉच (सौजन्यः सोशल मीडिया)
टेक डेस्क: देशभर में कई कंपनियों के स्मार्ट वॉच है, लेकिन लोगों को ध्यान अब तक सबसे ज्यादा ऐपल ने अपनी तरफ आकर्षित कर रखा था। यूजर्स ऐपल पर काफी भरोसा करते हैं और उसके डिवाइस खरीदना पसंद करते हैं। इसी वजह से ऐपल स्मार्ट वॉच की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी, लेकिन अब चीनी कंपनी Huawei ने ऐपल की बादशाहत खत्म कर दी है।
दरअसल, इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (IDC) ने ताजा रिसर्च की रिपोर्ट जारी कि है, जिसमें पता चला है कि चीम वीयरेबल डिवाइस मार्केट में सबसे आगे हैं। चीन ने लगभग 20 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर से 45.8 मिलियन यूनिट शिप किए हैं, जिसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी Huawei Technologies की है।
Huawei ने Apple को किस अंतर से पछाड़ा?
अगर शिपिंग वॉल्यूम को देखें तो चीनी कंपनी ने 2024 की पहली से तीसरी तिमाही में 23.6 मिलियन यूनिट शिप किए। इस तरह यह 16.9 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रही। वहीं, Apple इस साल की पहली तीन तिमाहियों में 16.2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 22.5 मिलियन यूनिट शिप करने में सफल रही।
सम्बंधित ख़बरें
Huawei ने लॉन्च किए दो नए फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएंगे धमाल
Huawei का बड़ा धमाका, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुई Nova 16 सीरीज, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
iPhone नहीं है नंबर-1: 2026 का दुनिया का बेस्ट कैमरा फोन निकला ये मॉडल, DXOMARK ने किया खुलासा
Huawei ने लॉन्च किया फोल्डेबल लैपटॉप, जानें MateBook Fold Ultimate के दमदार फीचर्स और कीमत
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ऐपल ने खोया पहला स्थान
वहीं अगर सालाना आधार पर बदलाव पर नजर डालें तो 2023 की पहली तीन तिमाहियों में Apple ने 18.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 25.8 मिलियन यूनिट शिप किए। वहीं, Huawei इस दौरान 11.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ केवल 16.3 मिलियन यूनिट शिप कर पाई। इस आधार पर यह स्पष्ट है कि हुवावे की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। जिसकी वजह से ऐपल ने अपना पहला स्थान खो दिया है।
ऐपल और Huawei में कड़ी टक्कर
जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल टेक मार्केट में ऐपल और Huawei के बीच कड़ी टक्कर है। यह तब और बढ़ गई जब अमेरिका ने इस कंपनी के आयात पर कई प्रतिबंध लगा दिए। इसके चलते वह अमेरिका से उत्पाद आयात नहीं कर पा रहा था। कंपनी ने इस चुनौती को पार करते हुए अब ऐपल को पीछे छोड़ दिया है।
